बल्लेबाजों के लिए बुरे खौफनाक सपने की तरह हैं जडेजा... रवि शास्त्री ने क्यों कहा ऐसा

Updated on 02-03-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कोच और दिग्गज बल्लेबाज रवि शास्त्री ने भारतीय स्पिनरों की तारीफ की है। उनका मानना है कि रविचंद्रन अश्विन भारत की ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ इलेवन में आसानी से फिट हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि रविंद्र जडेजा इसी तरह के काम करने के लिए ट्रैक पर हैं। अश्विन अपने शानदार 12 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान पहले ही 463 टेस्ट विकेट ले चुके हैं और शास्त्री को इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह भारत के ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में शीर्ष पर हैं।


शास्त्री ने आईसीसी से कहा, ‘मैं युगों की तुलना कभी नहीं करता, लेकिन उनका (अश्विन) जो रिकॉर्ड है। विशेष रूप से भारतीय परिस्थितियों में - वह उन्हें (ऑल टाइम इलेवन) टीम में शामिल करने के लिए पसंदीदा बना देगा।’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय परिस्थितियों में वह कुछ और हैं। मेरा मतलब है, आपने अतीत में कुछ महान स्पिनरों को देखा है। वह उन्हीं में से आते हैं। तथ्य यह है कि वह आपको महत्वपूर्ण चरणों में रन बनाकर देते हैं। इससे बहुत फर्क पड़ता है।’
    जडेजा को बताया अश्विन से भी ज्यादा खतरनाक

    रवि शास्त्री का यह भी मानना है कि अगर 34 वर्षीय जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से अपने हालिया अच्छे फॉर्म को जारी रखते हैं तो वह भारत की ऑल टाइम इलेवन में अश्विन के साथ शामिल हो सकते हैं। बते दें कि बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी ने मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। नागपुर में उन्होंने पांच विकेट हासिल किए और शानदार अर्धशतक जमाया। इसके बाद दूसरे मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा (7/42) हासिल किया।

    उन्होंने कहा, ‘जडेजा को क्रेडिट दिया जाएगा (वह हकदार है)। इसके बारे में कोई सवाल ही नहीं है। पिछले डेढ़ साल में, वह शानदार रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी क्षमता का एहसास हो गया है।’ पूर्व महान खिलाड़ी ने आगे इस बात का भी जिक्र किया कि बाएं हाथ के ऑलराउंडर अश्विन से भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं जब परिस्थितियां उनके कौशल से मेल खाती हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.