टी20 में ऋषभ की जगह पक्की नहीं मानते जाफर

Updated on 18-06-2022 08:07 PM

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीफ जाफर ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अगर लय में नहीं लौटे तो टी20 में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है। ऋषभ एक आक्रामक बल्लेबाज हैं जो कभी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं पर पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश है।

जाफर के अनुसार
जब लोकश राहुल फिट होकर वापसी करेंगे तो ऋषभ को जगह के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है क्योंकि राहुल विकेटकीपर भी हैं। वहीं अनुभवी दिनेश कार्तिक भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इसके अलावा युवा ईशान किशन भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
जाफर ने साथ ही कहा, ऋषभ को अगर अपनी जगह बनाये रखनी है तो उन्हें लगातार रन बनाने होंगे और अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। टी20 में उनका प्रदर्शन बीते कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है।

मैंने पहले भी कई बार कहा है कि पंत ने जिस तरह से टेस्ट और एकदिवसीय में अच्छी पारियां खेली हैं। वैसी पारियां वह टी20 में नहीं खेल पाये हैं। इसका कारण यह है कि वह अधिक तेजी से रन बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में मेरे अनुसार तो ऋषभ की टी20 टीम में जगह पक्की नहीं है। इस बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक हुए 3 टी20 में कुल 40 रन बनाए हैं। इससे पहले, उन्होंने आईपीएल 2022 के 14 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 151 के स्ट्राइक रेट से 340 रन बनाए थे पर पूरे सत्र में वो एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.