सिल्वर कलर लहंगे में जाह्नवी ने तो दिव्यांका ने चमकीला शरारा पहन प्रशंसकों को किया घायल

Updated on 11-11-2021 06:55 PM

मुंबई बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर का फैशन स्टाइल काफी कातिलाना है। जाह्नवी की कर्वी बॉडी पर इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स दोनों ही बहुत फबते हैं। यही कारण है कि हसीना अपने हर एक लुक में लाइमलाइट बटोरती है। खास बात यह भी है कि जान्हवी इंडियन ट्रेडिशनल कपड़ों में भी अपनी सेक्सीनेस बरकरार रखने में हमेशा ही कामयाब रहती हैं।

वहीं टीवी की सफल अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी भले ही वेस्टर्न कपड़ों को अवॉइड करती हैं, लेकिन उनका इंडियन स्टाइल ही प्रशंसकों को घायल करने के लिए काफी होता है। हसीना फैशन और खूबसूरती के मामले में बी-टाउन की हसीनाओं से भी ज्यादा आगे रहती हैं। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों देखने को मिला था जब अदाकारा शरारा सेट में अपनी कातिलाना अदाओं से जान्हवी पर भी भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही थीं।

सबसे पहले बात करते हैं जान्हवी कपूर के लुक की, तो उन्होंने सिल्वर कलर के लहंगे को पहना था, जिसे उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से पिक किया था। हसीना के इस लहंगे पर सीक्वन्स वर्क और गोटा पट्टी का काम नजर रहा था, जो बहुत ही आकर्षक लग रहा था। सिल्वर एंब्रॉइडरी के कारण ब्लिंग और स्पार्कल इफेक्ट अदाकारा लुक को बहुत ही आई-कैची बना रहा था। जान्हवी ने इस घेरदार लहंगे के साथ डीप कट प्लंजिंग नेकलाइन वाली चोली को वेअर किया था, जिसकी हेमलाइन पर क्रिसक्रॉस डिजाइन दी गई थी।

 वहीं बैक पोर्शन को भी बैकलेस रखने के साथ पतली पट्टी को जोड़ा गया था। अदाकारा ने अपने इस लहंगा चोली सेट के साथ हेवी कढ़ाई से सजा दुपट्टा भी कैरी किया था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। जान्हवी ने अपने इस बोल्ड लुक को कम्पलीट करने के लिए डायमंड ड्रॉपडाउन ईयररिंग्स पहने थे। वहीं मेकअप के लिए हेवी फाउंडेशन, कोहल्ड आईज, न्यूड पिंक लिप्स और बालों को लाइट कर्ल्स में खुला छोड़ा था। हसीना का यह लुक आप किसी भी कॉकटेल पार्टी या संगीत के लिए आसानी से कैरी कर सकती हैं।

अब एक नजर दिव्यांका त्रिपाठी के लुक पर डालें तो उन्होंने पिछले दिनों अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इस ब्लू शरारा सेट को हसीना ने फैशन स्टोर गोपी वैद से पिक किया था, जिस पर गोल्ड सीक्वेंस एंब्रॉइडरी नजर रही थी। नीले रंग के कुर्ते पर गोल्डन धागे की एंब्रॉइडरी की गई थी, जिस पर ग्लिटर के साथ गोल्ड सीक्वन्स का वर्क था। इस छोटे कुर्ते की हेमलाइन पर चौड़ी गोटा पट्टी को जोड़ा गया था।

चमकीला शरारा सेट लूट ले गया दिल वहीं दिव्यांका ने इस कुर्ते के साथ जो शरारा वेअर किया था, उस पर बेहद सुंदर फ्लोरल गोल्डन कढ़ाई की गई थी। जिसके साथ अदाकारा ने हल्के कपड़े का दुपट्टा कैरी किया था, जिस पर सीक्वेंड चौड़ी पट्टी को ऐड किया गया था। अपने इस ट्रेडिशनल लुक को कम्पलीट करने के लिए दिव्यांका ने कानो में स्टेटमेंट झुमके और हाथों में कड़े पहने थे। मेकअप के लिए आईशैडो, सॉफ्ट पिंक लिप्स और बालों को सेंटर पार्टेड करते हुए लाइट वेव्स में ओपन रखा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.