जय शाह का बुलावा, भागे-भागे पहुंचे राहुल द्रविड़, 2 घंटे चली सीक्रेट मीटिंग में क्या बातचीत हुई?

Updated on 17-08-2023 02:06 PM
नई दिल्ली: जय शाह ने हाल ही में मियामी में राहुल द्रविड़ के साथ मीटिंग की। कहने को तो यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव और टीम इंडिया के हेड कोच के बीच कोई नॉर्मल बातचीत की तरह लग सकती है। मगर मामला इतना सरल नहीं है। यह बैठक 12 और 13 अगस्त को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी के टी-20 इंटरनेशनल मैचों की शुरुआत से पहले हुई थी। हमारे सहयोगी क्रिकबज में छपी रिपोर्ट की माने तो मीटिंग दो घंटे तक चली। भारतीय टीम मियामी के मैरियट होटल में ठहरी थी, लेकिन निजी यात्रा के लिए अमेरिका पहुंचे जय शाह दूसरे होटल में रुके थे, ऐसे में राहुल द्रविड़ ही उनसे मिलने गए।

मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
यह मीटिंग उस वक्त हुई जब भारतीय टीम को अगले दो महीने के भीतर एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं। हालांकि बंद कमरे में क्या बातचीत हुई इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है, लेकिन इतना स्पष्ट है कि इस बैठक के दौरान दोनों बिग इवेंट्स के लिए योजना बनाई गई होगी। यह सवाल भी बना हुआ है कि एशिया कप और वर्ल्ड कप के मद्देनजर कोचिंग स्टाफ में कोई बढ़ोतरी होगी। एशिया कप की तैयारियों के लिए 24 अगस्त से बेंगलुरु के अलूर में बड़ा कैम्प लगने वाला है।

द्रविड़ के पास आखिरी मौका
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह मीटिंग उस वक्त हुई, जब भारतीय टीम बेहद खराब दौर से गुजर रही है। एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने टीम के खिलाड़ियों, मैच मैनेजमेंट और खास तौर से बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की है। उदाहरण के लिए, पार्थिव पटेल ने क्रिकबज पर सुझाव दिया कि टी-20 इंटरनेशनल के लिए एक अलग कोच का फायदा भारत को हो सकता है। इसके अलावा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और गेंदबाजी कोच रहे वेंकटेश प्रसाद ने खिलाड़ियों में जज्बे की कमी का हवाला देते हुए द्रविड़ की लीडरशिप को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।

राहुल-अय्यर कितने फिट?
30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए स्क्वॉड की घोषणा कब होगी, इसकी जानकारी भी चयन समिति को नहीं है। सूत्रों की माने तो आयरलैंड में पहले टी-20 इंटरनेशनल के बाद टीम का सिलेक्शन हो सकता है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह कितने फिट हैं एक मैच के बाद ही पता लग जाएगा। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अभी भी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ही रिहैब से गुजर रहे हैं। बीते दिनों दोनों वहां एक प्रैक्टिस मैच का भी हिस्सा थे। दोनों की फिटनेस पर अब भी अपडेट का इंतजार है। उम्मीद है कि दोनों प्लेयर्स एशिया कप से पहले पूरी तरह फिट पाए जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.