जयराम ने मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर लगाया विराम

Updated on 16-09-2021 10:11 PM
शिमला । भाजपा शासित कुछ राज्यों में मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री को बदलने को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हुईं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें लिखी गईं। मुख्यमंत्री के दिल्ली लौटने के बाद अचानक फिर से दिल्ली जाने पर इन चर्चाओं को और बल मिला। हाल ही में दिल्ली से शिमला लौटने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री कहा कि जो आप सोच रहे हैं या पूछ रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। ये भी कहा कि मंत्रियों को बदलने या उनके विभाग को बदलने को लेकर पार्टी आलाकमान से न तो कोई चर्चा हुई और न ही बैठक में इस तरह का एजेंडा था। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के बयान पर चुटकी ली है। अग्निहोत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष के दूल्हे पर तलवार लटकी हुई है, सत्ताधारी दल हमारे दुल्हे की चिंता न करें, अपना बचाव करें। पांच मुख्यमंत्री  बदले जा चुके हैं न जाने कब छठे की बारी आएगी, बच सकते हैं तो बचो। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हवाला दिया कि वो कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री को ये पता नहीं है कि वो कल होंगे या नहीं, इसलिए ख्याल रखें। अभी तो धुआं उठा है। राष्ट्रपति के दौरे पर बाद लपटें बाहर आएंगी और पता चल जाएगा कि किस मंत्री की कुर्सी जाएगी और किस के महकमे बदले जाएंगे। 
गौरतलब है ‎कि इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि 25 दिन पहले ही यह दौरा तय हुआ था। दिल्ली में संगठन की बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा, प्रभारी और सहभारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान आने वाले उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी चर्चा हुई है। दरअसल रविवार को मुख्यमंत्री दिल्ली के पांच दिन के दौरे से लौटे थे। फिर मंगलवार को फिर से दिल्ली रवाना हुए। ऐसे में अटकलों का दौर शुरू हो गया कि सूबे के मुखिया को बदला जा रहा है। हालांकि यह तमाम अटकलें शाम होते होते अटकलों तक ही सीमित रह गई क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कांग्रेस ने भी मामले को लेकर कहा था कि हिमाचल के मुख्यमंत्री भी बदले जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.