डेविड कैमरन के ब्रिटिश विदेश मंत्री बनते ही जयशंकर ने की मुलाकात, जानें क्या हुई बात

Updated on 14-11-2023 02:33 PM
लंदन: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के नवनियुक्त विदेश मंत्री डेविड कैमरन से यहां सोमवार को मुलाकात की। यह मुलाकात कैमरन के विदेश मंत्री घोषित होने के चंद घंटों के अंदर हुई है। और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर विस्तृत चर्चा की। अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले, अपनी कैबिनेट में फेरबदल करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री कैमरन को नया विदेश मंत्री नियुक्त किये जाने के कुछ ही घंटों बाद यह मुलाकात हुई।यह फेरबदल ऐसे दिन किया गया, जब निवर्तमान विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली का जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने का कार्यक्रम था, जो पांच दिनों की आधिकारिक यात्रा पर ब्रिटेन में हैं।


मुलाकात के बाद क्या बोले जयशंकर

जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास एवं कार्यालय '10 डाउनिंग स्ट्रीट' पर रविवार को सुनक के साथ चाय पर चर्चा की थी। जयशंकर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज दोपहर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन से उनके कार्यकाल के पहले दिन मुलाकात कर खुशी हुई। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।''

कैमरन से कई मुद्दों पर हुई बात


जयशंकर ने कहा कि उन्होंने कैमरन के साथ पश्चिम एशिया में स्थिति, रूस-यूक्रेन संघर्ष और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। मंत्री ने कहा, ''उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।'' कैमरन 2010 से 2016 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे थे और 2005 से 2016 तक कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व किया था। इससे पहले वह विपक्ष के शैडो कैबिनेट में भी शामिल रहे थे। कैमरन को भारत समर्थक नेता के तौर पर देखा जाता है। उनके कार्यकाल में भारत और ब्रिटेन के संबंध काफी मजबूत थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.