जयशंकर ने पायने को भेंट किया विराट के हस्ताक्षर वाला बल्ला

Updated on 12-02-2022 08:11 PM

मेलबर्न । भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) दौरे में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के हस्ताक्षर वाला एक क्रिकेट बल्ला भेंट किया है। जयशंकर यहां क्वाड विदेश मंत्रियों की एक अहम बैठक में भाग लेने आये थे। जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जापानी विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा के साथ सबसे बड़े ऑस्ट्रेलियाई स्टेडियम का दौरा करने के बाद कहा, ‘एक व्यस्त दिन का उपयुक्त अंत’।
पायने ने क्वाड के विदेश मंत्रियों की मेजबानी की। विदेश मंत्री के तौर पर अपने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘क्वाड के विदेश मंत्रियों ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान का दौरा किया। इस दौरान पायने को विराट के हस्ताक्षर वाला एक बल्ला भी भेंट किया गया।’ वहीं इसी के साथ ही चीन को एक स्पष्ट संदेश देते हुए जयशंकर ने कहा, ‘निष्पक्ष खेल और खेल के नियमों का संदेश।’ 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.