रूसी तेल खरीद पर जयशंकर बोले भारत स्मार्ट है : जर्मनी में कहा इसके लिए हमारी तारीफ हो

Updated on 19-02-2024 01:14 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा और पश्चिमी देशों के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं लेगा। जर्मनी के म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा- भारत के पास तेल के कई स्रोत हैं और रूस उनमें से एक है।

जयशंकर से सवाल पूछा गया था- रूस के साथ व्यापार जारी रखते हुए भारत अमेरिका के साथ अपने बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को कैसे संतुलित कर रहा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा- क्या यह एक समस्या है, यह एक समस्या क्यों होनी चाहिए? हम स्मार्ट हैं, हमारे पास पास कई विकल्प हैं, आपको हमारी तारीफ करनी चाहिए।

जयशंकर की हाजिर जवाबी सुनकर पास में बैठे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी मुस्कुराते रहे।

भारत को सबसे अच्छा विकल्प चुनने का अधिकार
दरअसल, 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग के बाद से अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके बावजूद भारत रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है। जयशंकर ने कहा कि भारत रूस के साथ अपने संबंधों को बनाए रखना चाहता है, लेकिन यह अमेरिका के साथ अपने संबंधों को भी महत्व देता है। उन्होंने कहा कि भारत दोनों देशों के साथ अच्छे संबंध रखने में सक्षम है।

यह पहली बार नहीं है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सस्ता रूसी तेल खरीदने के लिए भारत के रुख को जाहिर किया हो। पहले भी कई मंचों पर वे भारत का रुख साफ शब्दों में रख चुके हैं। जयशंकर ने कहा कि रूस एक सोर्स है। भारत को अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनने का अधिकार है।

इजराइल पर हुए हमले को आतंकवाद बताया
जयशंकर ने गाजा में मौजूदा स्थिति को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा- हमास ने जो किया वो आतंकवादी गतिविधि है, लेकिन फिलिस्तीन का भी एक ऐसा मुद्दा है, जिसका हल निकालना बेहद जरूरी है। भारत कहता रहा है कि फिलिस्तीन मुद्दे का टू नेशन समाधान होना चाहिए। हालांकि इजराइल को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करना चाहिए। फिलिस्तीनी लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।

जंग को लेकर भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा- इसके 4 पहलू हैं।

हमें स्पष्ट होना चाहिए कि 7 अक्टूबर को जो हुआ वह आतंकवाद था।

इजराइल को फिलिस्तीनियों की सुरक्षा के प्रति बहुत सावधान रहना चाहिए था। मानवीय कानून का पालन करना उसका एक अंतरराष्ट्रीय दायित्व है।

बंधकों की वापसी जरूरी है।

राहत पहुंचाने के लिए एक मानवीय गलियारे की जरूरत है।

चीन के विदेश मंत्री से पल भर की मुलाकात
म्यूनिख सिक्योरिटी काउंसिल में चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी मौजूद थे। आधिकारिक तौर पर भारत-चीन के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई। हालांकि जब दोनों विदेश मंत्री टकराए तो उन्होंने कुछ समय के लिए एक-दूसरे से चर्चा की। उनके बीच क्या बात हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

'हम पश्चिम विरोधी नहीं'
म्युनिख सिक्योरिटी काउंसिल में जयशंकर से ब्रिक्स संगठन को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आज के वक्त में एंटी वेस्ट यानी पश्चिमी देशों का विरोधी होना और नॉन वेस्ट यानी पश्चिमी देशों से अलग होना। इस बात में फर्क करना जरूरी है। मैं भारत को एक नॉन वेस्ट देश कहूंगा जो पश्चिमी देशों से अपने रिश्ते बेहतर कर रहा है।

ऐसा सभी ब्रिक्स देशों के साथ नहीं है। जहां तक ब्रिक्स के योगदान की बात जाए तो G7 का जिस तरह विस्तार हुआ और वो G20 बन गया। G7 में जुड़े 13 देशों में से 5 ब्रिक्स देश हैं, तो हमने एक संगठन के तौर पर अपना योगदान निभाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.