जयशंकर का प्रतिउत्तर- भारत भी अमेरिका में भारतीयों के मानवाधिकारों के उल्लंघन पर नजर बनाए है

Updated on 14-04-2022 09:13 PM

वॉशिंगटन भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को उसके ही अंदाज में प्रतिउत्तर दिया है। न्यूयॉर्क शहर में सिखों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच भारत के कथित मानवाधिकार उल्लंघन पर सवाल उठाने वाले जयशंकर ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है। बाइडेन प्रशासन के दबाव के आगे बिना झुके जयशंकर ने एंटनी ब्लिकंन के भारत में मानवाधिकारों की हालत पर सवाल उठाने और अमेरिकी मानवाधिकार िपोर्ट का कुछ घंटे के अंदर ही अमेरिका की धरती से मुंहतोड़ जवाब दे दिया।

उन्होंने इशारों ही इशारों में साफ कह दिया कि भारत अमेरिका में भारतीयों के मानवाधिकारों के उल्लंघन पर नजर बनाए हुए है। जयशंकर के इस बयान की भारतीय सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। विदेश मंत्री जयशंकर ने एक सवाल के जवाब में अमेरिका को स्पष् संदेश देते हुए कहा, 'लोग हमारे बारे में विचार बनाने का हक रखते हैं। हमें भी उनके लॉबी और वोट बैंक के बारे में विचार बनाने का हक है।

हम मौन नहीं रहेंगे। अन् लोगों के मानवाधिकारों पर हमारी भी राय है, खासतौर पर जिसका संबंध हमारे अपने (भारतीय) समुदाय से है।' मानवाधिकारों के मुद्दे पर भारत को लगातार ज्ञान दे रहे अमेरिका को विदेश मंत्री जयशंकर ने अब तक का सबसे कड़ा संदेश दिया। इससे कुछ घंटे पहले अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर एक रिपोर्ट जारी करके कई तल् टिप्पणियां की थीं।

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी जयशंकर की मौजूदगी में कहा था कि उनका देश भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन की निगरानी कर रहा है। इसमें कुछ सरकारी, पुलिस और जेल अधिकारियों की मानवाधिकार उल्लंघन की बढ़ती हुई घटनाएं शामिल हैं। ब्लिंकन जब भारत को यह ज्ञान दे रहे थे, ठीक उसी समय न्यूयॉर्क में दो सिखों पर जानलेवा हमला हुआ था।

विदेश मंत्री जयशंकर ने यह भी बताया कि इस सप्ताह भारत और अमेरिका के बीच हुई टू प्लस टू मंत्रीस्तरीय बैठक के दौरान मानवाधिकार के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी। जयशंकर ने कहा कि जब भी इस पर चर्चा होगी तो भारत बोलने से पीछे नहीं हटेगा। जयशंकर ने कहा, 'इस बैठक में हमने मानवाधिकार के मुद्दे पर चर्चा नहीं की।

 यह बैठक मुख्य रूप से राजनीतिक-सैन्य मामलों पर केंद्रित थी।' जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यहां वॉशिंगटन में भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए आए थे। जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में आज उन सभी मुद्दों पर चर्चा करने की मजबूती और सहजता है, जिन पर दोनों पक्ष सहमत नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.