इस बार आईपीएल में नजर नहीं आयेंगे जेमिसन

Updated on 04-02-2022 07:00 PM

ऑकलैंड न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन  इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) में नजर नहीं आयेंगे। जेमीसन पिछले आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे पर इस बार उन्होंने पृथकवास और बायो बबल (जैव सुरक्षा घेरे) से दूर रहकर घर पर ही समय बिताने और अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए इस टूर्नामेंट से बाहर रहना तय किया है। जेमिसन पिछले साल आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) उन्हें बरकरार रखना चाहती थी।

आरसीबी ने पिछली बार उन्हें 15 करोड़ रूपये में खरीदा था। तब टीम के कप्तान रहे विराट भी जेमिसन की गेंदबाजी से खासे प्रभावित थे और इसी कारण टीम प्रबंधन ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था हालांकि उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरुप नहीं रहा था और वह नौ मुकाबलों में नौ विकेट ही ले पाये थे। जेमिसन ने कहा, मैंने कई कारणों से यह फैसला लिया है। पिछले एक साल में मैंने बायो बबल और पृथकवास में ही पूरा समय बिताया है। ऐसे में अगले 12 महीने के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए अब मैं कुछ समय परिवार के साथ भी रहना चाहता हूं।

साथ ही कहा, मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत नया हूं। मुझे इसमें आये अभी दो ही साल हुए हैं, इसलिए मैं अपने खेल पर और ध्यान देना चाहता हूं।  मुझे लगता है कि जहां पर मुझे होना चाहिये, उस स्तर पर नहीं पहुंच सका हूं क्योंकि अगर तीनों प्रारूपों में खेलना है तो अपने खेल पर मेहनत करनी होगी। जेमिसन ने कहा कि आईपीएल नहीं खेलने का फैसला कठिन था पर उम्मीद है कि वह भविष्य में इस लीग में खेल पायेंगे। इस गेंदबाज ने कहा, आईपीएल नहीं खेलने का यह शुरूआत में काफी कठिन फैसला था। मैंने इस पर काफी विचार किया पर अब मैं अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहता हूं और अपने खेल पर ही काम करना चाहता हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.