जम्मू-कश्मीर- बारामूला के दुकानदार को गोली मारने जा रहे आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Updated on 28-10-2021 08:18 PM

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक दुकानदार ही हत्या के इरादे से गोली मारने जा रहे एक आतंकी को भारतीय सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। बताया जा रहा है ि मारे गए आतंकी ने ही कुछ दिन पहले कश्मीर में बिहार के दो नागरिकों की हत्या की थी। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं लग सकी है कि मारा गया आतंकवादी किस आतंकी संगठन से जुड़ा था। भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  बता दें कि पिछले कई दिनों से कश्मीर में निशाना बनाकर आम नागरिकों की हत्या की जा रही है। लगातार हो रहे इस तरह के हमलों के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से बाहरी लोगों पर हमले बढ़ गए हैं। आतंकी यहां खासतौर से गैर-कश्मीरी मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बिहार के 3 प्रवासियों को गोली मार दी थी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया था। हत्या के इन मामलों के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। इसी ऑपरेशन के बीच एक आतंकी ने बारामूला में एक दुकानदार को गोली मारने के फिराक में था।

  बताया जा रहा है कि आतंकी दुकानदार को गोली मारने ही वाला था कि भारतीय सुरक्षाबलों ने उसे ढेर कर दिया। आतंकी किस आतंकी संगठन से है इस बात का पता नहीं चल सका है। भारतीय सुरक्षाबलों के मुताबिक मारा गया आतंकी बिहार के नागरिकों की हत्या में शामिल रहा है।  मारे गए आतंकवादी के पास से 1 पिस्टल, 1 लोडेड मैगजीन और 1 पाक ग्रेनेड बरामद किया गया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम जिले के जावेद आह वानी के रूप में हुई है। इस आतंकी ने बिहार के 2 मजदूरों की हत्या में आतंकवादी गुलजार की मदद की थी।

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक इस बार कई आतंकी संगठनों के खिलाफ जांच एजेंसी काफी सतर्कता और एकजुटता के साथ कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इस ऑपरेशन में जांच एजेंसी दूसरे एजेंसी की भी आवश्यकता के मुताबिक मदद ले रही है, जिससे आतंकियों की साजिश को बेकार और बर्बाद किया जा सके। एनआईए मुख्यालय के अधिकारी के मुताबिक इन प्रमुख संगठनों से जुड़े कनेक्शन को खंगालने और आपस के तार को जोड़ने में जांच एजेंसी पड़ताल में जुटी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.