'जन नायकन' की रिलीज अधर में! HC ने थलपति विजय को फिर दिया झटका, दोबारा सिंगल बेंच के पास भेजा

Updated on 27-01-2026 01:16 PM
थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज पर फिर कोई फैसला नहीं आया है। मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को इस मोस्‍ट अवेटेड फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने के सिंगल जज के आदेश को रद्द कर दिया है। अब इसकी रिलीज में और देरी होगी। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि सिंगल जज को सेंसर बोर्ड को जवाब देने के लिए समय देना चाहिए था। अब 27 जनवरी 2026 को, चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और जस्टिस जी अरुल मुरुगन की डिवीजन बेंच ने मामले पर नए सिरे से विचार के लिए इसे फिर से सिंगल जज के पास वापस भेज दिया।

इसका सीधा सा मतलब है एच. विनोद के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्म अभी भी रिलीज के लिए अनसर्टिफाइड है। 'जन नायकन' पहले 9 जनवरी को ही रिलीज होनी थी। लेकिन सेंसर बोर्ड ने आख‍िरी वक्‍त तक, कट्स लगाने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं दिया। इससे पहले सिंगल जज पीटी आशा की अदालत ने सुनवाई करते हुए U/A सर्टिफिकेट देने के निर्देश दिए थे, जिस पर डिजिवन बेंच ने उसी दिन अंतरिम रोक लगा दी थी। अब इस ममाले में सिंगल बेंच फिर से सुनवाई करेगी और फैसला देगी।

'जन नायकन' की र‍िलीज में होगी अब और देरी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्‍म सर्टिफिकेशन (CBFC) भारत में किसी भी फिलम की थिएट्रिकल रिलीज के लिए जरूरी शर्त है। इसके बिना, फिल्मों को कानूनी तौर पर सिनेमाघरों में नहीं दिखाया जा सकता। लेकिन कानूनी खींचतान के कारण थलपति विजय की यह आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' अभी भी रिलीज के लिए तरस रही है। विजय इस फिल्‍म के बाद अपनी TVK पार्टी के साथ फुल टाइम राजनीतिक पारी शुरू करने वाले हैं।

हाई कोर्ट ने कहा- सेंसर बोर्ड को पक्ष रखने के ल‍िए उचित समय दें

मंगलवार को हाई कोर्ट ने अपने आदेश में इस बात पर फिर से जोर दिया है कि सर्टिफिकेशन बॉडी को अपना पक्ष रखने के लिए उचित प्रक्रिया और समय दिया जाना चाहिए, न कि सिर्फ कट्स लगाने के फैसले का पालन करने के आधार पर जल्दबाजी में फिल्‍म को रिलीज किया जाए। कुल मिलाकर, 'जन नायकन' के सेंसर सर्टिफिकेट मामले में अब मद्रास हाई कोर्ट में एक नई सुनवाई शुरू होने वाली है।

थलपत‍ि व‍िजय की फिल्‍म के ख‍िलाफ बोर्ड मेंबर ने दी श‍िकायत

इससे पहले, 20 जनवरी को, मद्रास हाई कोर्ट की डिव‍िजन बेंच ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। सेंसर बोर्ड ने प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस को रिलीज से ठीक पहले सूचित किया था कि एक बोर्ड मेंबर की एक शिकायत के आधार पर फिल्म को दोबारा रिव्यूइंग कमेटी के पास भेजा गया है। इस श‍िकायत में कहा गया है कि फिल्‍म में कुछ सीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। यह भी फिल्‍म में सेना की छव‍ि धूमिल करने वाले भी कुछ सीन हैं। यह श‍िकायत उसी रिव्‍यू कमेटी के एक सदस्‍य ने दी है, जिसने पहले कुछ कट्स लगाने के बाद इसे UA सर्टिफिकेट जारी करने की बात की थी।

सेंसर बोर्ड ने पहले सुझाए थे कट्स, फिर क्‍यों उलझा मामला

मेकर्स ने इस रोक के बाद मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया था। तब सिंगल बेंच ने उसी दिन सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया था कि वह फिल्‍म को सर्टिफिकेट जारी कर दे, क्‍योंकि उनके द्वारा सुझाए गए कट्स लगाए जा चुके हैं। लेकिन मद्रास हाई कोर्ट की दो-जजों की बेंच ने सिंगल बेंच के इस फैसले पर रोक लगा दी।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी मेकर्स की याचिका

'जन नायकन' की रिलीज का यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था। KVN प्रोडक्शंस ने डिविजन बेंच के अंतरिम रोक के ख‍िलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और उन्हें मद्रास हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया। एच विनोद के डायरेक्‍शन में बनी 'जन नायकन' में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.