जापान को भी जाना है चांद पर, दोस्‍त भारत के साथ मिलकर चलाएगा चंद्रयान-4 मिशन, जानें कब होगा लॉन्च

Updated on 01-09-2023 01:45 PM
वॉशिंगटन: चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग करके भारत ने 23 अगस्त 2023 को एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला पहला देश बन गया। सिर्फ लैंडिंग ही नहीं, भारत का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की मिट्टी पर प्रयोग कर रहे हैं। चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद अब भारत चंद्रयान-4 की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस बार भारत अकेला चांद पर नहीं जाएगा। इसरो यह मिशन जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के साथ मिल कर चलाएगा।

चंद्रयान-4 मिशन के 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह मिशन लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन (LUPEx) मिशन के नाम से जाना जाएगा। चंद्रयान-3 की कामयाबी के आधार पर चंद्रयान-4 को बनाया जाएगा। चंद्रयान-3 के लैंडर का पेलोड चांद का तापमान, थर्मल कंडक्टिविटी, भूकंप की जानकारी इकट्ठा कर रहा है। वहीं, रोवर चांद की मिट्टी में मौजूद तत्वों का पता लगा रहा है। कई मायनों में चंद्रयान-3 भविष्य के मिशन के रास्ते खोल रहा है। इसरो और JAXA पानी के संकेतों की जांच के लिए चंद्रमा के सतह की जांच करेंगे।

क्यों खोजा जाएगा पानी

मनुष्यों के लिए पानी बेहद जरूरी तत्व है। जिंदा रहने के लिए हवा के बाद सबसे ज्यादा जरूरी पानी है। ल्यूपेक्स मिशन पानी की उपस्थिति और उसके इस्तेमाल के लिए चंद्रमा के ध्रुवीय इलाकों का आकलन करेगा। इस मिशन के जरिए चांद पर मौजूद पानी की वास्तविक मात्रा और गुणवत्ता निर्धारित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके आधार पर यह तय किया जा सकता है कि भविष्य में चांद पर बनने वाली कॉलोनियों को पृथ्वी से कितना पानी ले जाना पड़ेगा और कितना वहां प्राप्त किया जा सकता है।

क्या होगा मिशन में

साल 2019 में JAXA के रियो हिरासावा ने कहा कि जापान रॉकेट और रोवर बनाएगा। वहीं, भारत लैंडर बनाएगा। यह मिशन छह महीने तक चलेगा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जहां तक सूर्य की रोशनी पहुंचती है, वहां ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह मिशन बर्फ के इस्तेमाल से रॉकेट ईंधन बनाने की क्षमता से जुड़ी जांच करेगा। चंद्रयान 4 का रोवर 1.5 मीटर ड्रिल से लैस होगा जो चंद्रमा के चट्टानों की जांच करेगा। यह चंद्रमा की चट्टानों को गर्म करके उसमें वाष्पित होने वाले तत्वों की जांच करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.