जापानी कंपनी पैनासोनिक ने दिया ऑफर-हफ्ते में 4 दिन नौकरी, बाकी 3 दिन करें साइड जॉब

Updated on 13-01-2022 08:14 PM

टोक्यो जापान में 4 वर्किंग डेज कल्चर को अपनाने वाली कंपनियों की तादाद धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस की सुविधा देना है। अब देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक पैनासोनिक कारपोरेशन ने अपने कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक रूप से चार दिन के वर्किंग वीक की शुरुआत की है।

ओसाका स्थित दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ऑफ के दिनों में साइड जॉब करने की अनुमति देने की भी घोषणा की है। कंपनी के सीईओ यूकी कुसुमी ने पिछले सप्ताह निवेशकों को इस बात की जानकारी दी। 

कुसुमी ने कहा ह्यूमन कैपिटल को बेहतर वर्क स्टाइल और लाइफ स्टाइल देने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके पार्टनर का ट्रांसफर दूसरे लोकेशन पर होने के बाद घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी।

पैनासोनिक दुनिया की पहली कंपनी नहीं है जो 4 दिन के वर्किंग वीक के जरिए कर्मचारियों को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसी तरह अमेजान ने 2018 में चुनिंदा कर्मचारियों के लिए पायलट आधार पर चार दिन के वर्किंग वीक को लागू किया था। इसी तरह कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी यूनीलीवर ने दिसंबर 2020 में न्यूजीलैंड के अपने स्टाफ के लिए चार दिन के वर्किंग वीक की ट्रायल आधार पर एक साल के लिए शुरुआत की थी।

आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देशों में भी इसे लागू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

जापान में कुछ सांसद कर्मचारियों के बेहतर हेल्थ के लिए दो दिन के ऑफ के साथ एक दिन का एक्सट्रा ऑफ देने के प्रपोजल पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, जापान में अब भी 4-डे वर्किंग वीक की अनुमति देने वाली कंपनियों की संख्या काफी कम है। 2020 में लेबर मिनिस्ट्री द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक महज 8 फीसदी से ज्यादा जापानी कंपनियां दो दिन से ज्यादा गारंटीड ऑफ की पेशकश कर रही हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.