जसलीन रॉयल कोल्डप्ले के इंडिया टूर कॉन्सर्ट में बतौर सरप्राइज गेस्ट होंगी शामिल

Updated on 21-12-2024 04:17 PM

भारतीय कम्पोजर – सिंगर - प्रोड्यूसर जसलीन रॉयल जो पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में गाने गाती हैं, भारत में अपने बहुप्रतीक्षित ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर’ के दौरान आइकोनिक ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के साथ सरप्राइज गेस्ट के रूप में शामिल होने के लिए तैयार हैं। यह कोलैबोरेशन इस टूर का हाईलाइट होगा, जिसमें जसलीन की एक ख़ास म्यूजिकल स्टाइल को कोल्डप्ले के शानदार और दिग्गज परफॉर्मर्स के साथ सुनने को मिलेगी या जाएगा।

अपनी सोलफुल वॉइस और इनोवेटिव कम्पोजिशन्स के लिए मशहूर जसलीन रॉयल कॉन्सर्ट में एक नया और डायनामिक अंश लेकर आएंगी। ‘खो गए हम कहां’, ‘लव यू जिंदगी’, ‘हीरिए’, ‘रांझा’ और ‘साहिबा’ जैसे उनके हालिया हिट और कोलैबोरेशन्स ने व्यापक प्रशंसा प्राप्त की है, जिससे वे आज इंडियन म्यूजिक सीन में सबसे पसंदीदा आर्टिस्ट्स में से एक बन गई हैं। अपने गानों के साथ ग्लोबल चार्ट पर छाए रहने और लगातार हिट गाने के साथ, जसलीन कोल्डप्ले के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।

यह इवेंट भारत में 18, 19, 21 जनवरी 2025 को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में आयोजित होगा। साथ ही 25 और 26 जनवरी 2025 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में एक ग्रैंड म्यूजिकल कॉन्सर्ट के रूप में होगा।

जसलीन रॉयल ने कहा, "मैं कोल्डप्ले के साथ स्टेज शेयर करने के लिए रोमांचित हूँ और मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है।" उन्होंने कहा "उनका म्यूजिक मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रहा है और मैं भारत में अपने फैंस के लिए परफॉर्म करने के लिए इंतजार कर रही हूँ।"

फैंस एक कभी ना भूलने वाले अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि जसलीन रॉयल और कोल्डप्ले एक साथ स्टेज पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। यह कोलैबोरेशन एक म्यूजिकल सेलिब्रेशन होगा, जिसमें इंडियन और इंटरनेशनल म्यूजिक का बेहतरीन मिश्रण होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.