बड़े पर्दे पर अदाकारी का जलवा दिखाएंगी जैस्मीन भसीन, महेश भट्ट की फिल्म से करेंगी बॉलीवुड में प्रवेश

Updated on 08-06-2022 09:40 PM

मुंबई । अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने अब तक छोटे पर्दे की कलाकार के रूप में ख्यात थी उनको ‘टशन-ए-इश्क’, ‘दिल से दिल तक’, ‘दिल तो हैप्पी है जी’ और ‘नागिन 4’ सहित कई टीवी शो में देखा गया। एक्ट्रेस को ‘बिग बॉस 14’ में भी देखा गया था। यहां से उन्हें और पॉपुलैरिटी मिली और वह करोड़ों लोगों के फेवरिट बन गईं। हालांकि, जैस्मीन अब जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वह बॉलीवुड के दिग्ज फिल्म मेकर महेश भट्ट और विक्रम भट्ट के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

जैस्मीन भसीन कथित तौर पर जुलाई के महीने में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगी। इस फिल्म को लोनेरेंजर और ज़ी प्रोड्यूस कर रहा है। इस अनटाइटल्ड फिल्म को मनीष चव्हाण डायरेक्ट करेंगे। मनीष की बतौर डायरेक्टर यह डेब्यू फिल्म होगी। बता दें कि जैस्मीन भसीन ने हाल ही में अपनी पंजाबी डेब्यू फिल्म ‘हनीमून’ की शूटिंग पूरी की है, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल भी हैं। जैस्मीन भसीन की ‘हनीमून’ इसी साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बता दें कि ‘बिग बॉस 14’ के दौरान जैस्मीन को खूब पसंद किया गया था। लेकिन वह इस शो जीत नहीं पाई। लेकिन ऑडियंस ने उनके साथ अली गोनी की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया। दोनों शो के दौरान अपने रिलेशनशिप में होने की बात को भी स्वीकार किया।

शो के ऑफ एयर होने के बाद अली गोनी और जैस्मीन भसीन लंबे वेकेशन पर साथ में रहे। जैस्मीन ने अली के जम्मू स्थित घर पर काफी वक्त बिताया। हाल में अली गोनी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने संकेत दिया की वह और जैस्मीन शादी करने वाले हैं। अली गोनी ने पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अली कहते हुए दिखाई दिए थे, फाइनली गाइज बात पक्की हो गई है। मैंने और जैस्मिन ने पेरेंट्स को बता दिया है।

हम बहुत खुश हैं। बस इनविटेशन कार्ड बांटने बाकी हैं। लेकिन हम लोगों ने सोचा है कि हम दोनों डिजिटली ही सबको बता दें। अली गोनी और जैस्मीन भसीन अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपने-अपने करियर में आगे कुछ अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में लगे हुए हैं। जैस्मीन को मुकेश भट्ट के साथ काम करने का एक बड़ा मौका मिला है, जिससे वह काफी खुश उत्साहित नजर आ रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.