मैंने NCA में इंजरी से आते ही मैन ऑफ द मैच बने जसप्रीत बुमराह, खोला अपनी सफलता का राज

Updated on 19-08-2023 02:13 PM
डबलिन: आयरलैंड और भारत के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त शुक्रवार को खेला गया। इस मैच में पूरी तरह से टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला। भारत ने DLS मेथड के चलते 2 रन से मैच जीत लिया। लगभग एक साल के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने आते ही अपनी तेज गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया। बुमराह की घातक गेंदबाजी का किसी आयरिश बल्लेबाज के पास कोई तोड़ नहीं था। ऐसे में उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। बुमराह ने मैच के बाद बड़ा बयान भी दिया है।
जसप्रीत बुमराह ने दिया बड़ा बयान
29 साल के जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ डाले गए अपने चार ओवर में महज 24 रन देकर 2 विकेट लिए। ऐसे में मैच जीतने और प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बुमराह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें इतने समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर कैसा लगा।

'बहुत अच्छा लगा, मैंने एनसीए में इतने सारे सेशन किए, मुझे नहीं लगा कि मैं बहुत कुछ मिस कर रहा हूं या कुछ नया कर रहा हूं। स्टाफ को श्रेय, उन्होंने मुझे अच्छे स्पिरिट में रखा। आप अपने बारे में नहीं सोचते, आप दूसरों के बारे में सोच रहे हैं। में घबराया हुआ नहीं बल्कि लेकिन बहुत खुश हूं। कुछ स्विंग अपफ्रंट था इसलिए हम इसका उपयोग करना चाहते थे। '

उन्होंने आगे कहा, 'सौभाग्य से हमने टॉस जीता और वह सही भी रहा। मौसम के कारण कुछ मदद मिली, इसलिए बहुत खुश हूं। हर खेल में, आप और अधिक चाहते हैं। एक समय के बाद, उन्होंने अच्छा खेला। यहां तक कि जब आप जीतते हैं,तब भी सुधार करने के लिए कुछ एरिया होते हैं। हर कोई बहुत कॉन्फिडेंट है, वे बहुत अच्छी तरह से तैयार हैं। मुझे लगता है कि आईपीएल से भी मदद मिलती है। यह हमेशा अच्छा होता है, हम जहां भी जाते हैं, वे हमारा समर्थन करते हैं, जो हमारी स्पिरिट को ऊंचा रखने में मदद करता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.