जसप्रीत बुमराह ने बेटे को दिया राम के सबसे बड़े योद्धा का नाम, जिसने अकेले दहला दी थी रावण की लंका

Updated on 04-09-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: एक ओर श्रीलंका में भारतीय टीम नेपाल पर चढ़ाई की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर एक दिन पहले ही जसप्रीत बुमराह अचानक स्वदेश लौट आए। पता चला कि वह पूरी तरह फिट हैं और वाइफ संजना गणेशन मां बनने वाली हैं। वह अपने बच्चे के जन्म समय वाइफ के साथ रहना चाहते थे और नेपाल के खिलाफ बहुत बड़ा मैच भी नहीं था तो वह स्वदेश लौट आए।

जसप्रीत बुमराह ने बेटे को दिया महाबली योद्धा का नाम
बुमराह ने अब X.com पर एक तस्वीर शेयर करते हुए खुशियों को का इजहार किया। उन्होंने बताया कि संजना ने बेटे को जन्म दिया है। यही नहीं, उन्होंने बच्चे को नाम भी दे दिया है। रोचक बात यह है कि रावण की लंका कही जाने वाली श्रीलंका से लौटने पर उन्होंने बेटे को जो नाम दिया वह भारतीय पौराणिक गाथाओं का सबसे बड़ा महाबली का नाम था।

राम के सबसे बड़े योद्धा अंगद के नाम दिया
जी हां, उन्होंने बेटे को अंगद नाम दिया है। उन्होंने लिखा- हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक खुशी से भरा हुआ है। आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आया है, उसके लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।

अंगद का पांव नहीं हिला सके थे रावण के सूरवीर योद्धा
उल्लेखनीय है कि रामायण के अनुसार अंगद उस योद्धा का नाम है, जिन्होंने लंका में ऐसा पांव जमाया कि रावण की सभा के बड़े-बड़े महारथी भी हिला नहीं पाए थे। यही नहीं, महाबलशाली बाली के पुत्र अंगद को हनुमान के बराबर बल वाला भी आंका जाता है। खैर, जसप्रीत बुमराह सुपर-4 के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका लौटेंगे, जहां भारतीय टीम की पाकिस्तान से भिड़ंत की उम्मीद है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत बुमराह के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.