टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा

Updated on 05-03-2026 02:45 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे।

बुमराह के 234 मैच में 499 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने 2016 में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने 234 मैच खेले हैं। अभी तक उन्होंने 277 पारियों में गेंदबाजी की है और 499 विकेट लिए हैं। बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर 6 विकेट है। उनका औसत सिर्फ 20.6 का है। 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन औसत बुमराह का ही है।
जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट करियर में 52 मैच खेले हैं, जिसकी 99 पारियों में 234 विकेट हासिल किए। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 149 विकेट निकाले हैं। 93 टी20 मुकाबलों में बुमराह 116 विकेट प्राप्त कर चुके हैं। वह भारत के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिनके नाम तीनों ही फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट दर्ज हैं।

7 भारतीय के नाम 500 से ज्यादा विकेट

अभी तक 7 भारतीय गेंदबाजों के नाम 500 से ज्यादा विकेट हैं। सबसे पहले कपिल देव ने यह कारनामा किया था। उनके नाम 356 मैच में 687 विकेट हैं। भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 953 विकेट अनिल कुंबले के नाम दर्ज हैं। उनके अलावा आर अश्विन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ भी 500 से ज्यादा शिकार कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.