जो अभी तक कोई भारतीय नहीं कर पाया, जसप्रीत बुमराह के पास वो करने का मौका, कटक में रचा जाएगा इतिहास

Updated on 09-12-2025 01:31 PM
कटक: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम करने के बाद जसप्रीत बुमराह मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में खेलते नजर आएंगे। कटक के बाराबती स्टेडियम पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कमाल करने का मौका भी होगा। एक विकेट लेते ही बुमराह वह कारनामा कर देंगे जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया है।

बुमराह के टी20 इंटरनेशनल में 99 विकेट

जसप्रीत बुमराह के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी 99 विकेट दर्ज हैं। 2016 में बुमराह ने इस फॉर्मेट में भारत के लिए पहला मैच खेला था। उन्होंने अभी तक 80 टी20इंटरनेशनल मैचों में 99 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 18.11 है। 7 रन देकर 3 विकेट बुमराह के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यााद विकेट अर्शदीप सिंह के नाम हैं। उन्होंने 68 मुकाबलों मे 105 विकेट चटकाए हैं।

तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

जसप्रीत बुमराह के नाम टेस्ट और वनडे में पहले से 100 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में ऐसा कर देते हैं तो तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। 52 टेस्ट में उनके नाम 234 जबकि 89 वनडे में 149 विकेट हैं। बुमराह तीनों ही फॉर्मेट में इंजरी की वजह से गिने चुने मुकाबले ही खेलते हैं। उन्होंने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है।अभी तक दुनिया में सिर्फ चार ही गेंदबाज हैं, जिनके नाम तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट हैं। इसमें श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, न्यूजीलैंड के टिम साउदी, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी का नाम शामिल है। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर भी बुमराह की तरह लिस्ट में शामिल होने के करीब हैं। उनके टेस्ट और वनडे में 100 से ज्यादा विकेट हैं तो टी20 इंटरनेशनल में 97 विकेट ले पाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.