टी20 में 300 विकेट पूरे कर भी नंबर एक नहीं हैं जसप्रीत बुमराह, जानें कौन है टॉप पर

Updated on 24-04-2025 01:40 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम कमाल करने लगी है। टीम ने लगातार पांच मैचों में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। मुंबई ने अपनी 5वीं जीत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दर्ज की। इस मैच में टीम ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में धूम मचा दिया। इस जीत के साथ ही जसप्रीत बुमराह के नाम भी एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
बुमराह ने सरनाइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में उनके 300 विकेट भी पूरे हो गए। हालांकि, 300 विकेट पूरे करने के बावजूद जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट के टॉप-10 में भी नहीं हैं। बुमराह टी20 फॉर्मेट में 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 33वें स्थान पर हैं।
मुंबई ने सनराइजर्स को 7 विकेट से हराया
वहीं बात करें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मुकाबले की तो टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को उसके घर में 7 विकेट से रौंदा दिया। मैच में सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। सनराइजर्स के टॉप के चार बल्लेबाज सिर्फ 11 रन ही जोड़ पाए। हालांकि, मिडिल ऑर्डर में हेनरी क्लासेन की दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद अभिनव मनोहर के कमाल से सनराइजर्स जैसे-तैसे निर्धारित 20 ओवर में खेल में 143 रन तक पहुंचने में सफल रही।
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर से कमाल किया। रोहित ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 46 गेंद में 70 रन कूट दिए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने एक बार तूफानी अंदाज में बैटिंग की। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 40 बनाए। टॉप ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन के बूते मुंबई की टीम ने 15.4 ओवर में ही 146 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.