दो हथियारों से विश्व कप में बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा देंगे जसप्रीत बुमराह, धाकड़ ने दे दी है चेतावनी

Updated on 08-08-2023 02:03 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से उबरने के बाद आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। बुमराह की वापसी पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा है कि बुमराह विश्व कप में बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार है। मैकग्रा का मानना है कि भारत का यह स्पीड स्टार लंबे ब्रेक के बाद तरोताजा है जिससे उन्हें बहुत मदद मिलेगी। इसके अलावा उनका मानना है कि बुमराह ने अपने एक्शन और गति पर भी काम किया है जिससे की वह और भी घातक साबित होंगे।

29 साल का यह तेज गेंदबाज अब इस महीने आयरलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर तीन टी20 सीरीज में भारत की अगुआई करने की तैयारी कर रहा है। मैकग्रा ने यहां एमआरएफ पेस फाउंडेशन के दौरे के दौरान मीडिया से कहा, 'यह इस पर निर्भर करता है कि चोट कैसी है और उसकी क्या अपेक्षा है। मुझे लगता है कि वह ठीक होगा क्योंकि वह स्तरीय गेंदबाज है।'

उन्होंने कहा, 'ब्रेक से उसे मदद मिलेगी, मुझे ऐसा लगता है। तेज गेंदबाजों को ब्रेक और समय की जरूरत होती है जिससे कि शरीर की ताकत वापस आ सके। यह इस पर निर्भर करता है कि उसने मैदान पर क्या काम किया है, कमर कैसी है और क्या उसने अपने एक्शन के साथ कुछ किया है। मुझे लगता है कि वह पहले भी इस स्थिति का सामना कर चुका है और इससे उबरा है।'

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 949 विकेट चटकाने वाले न्यू साउथ वेल्स के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि बुमराह जब शीर्ष स्तर के क्रिकेट में वापसी करेंगे तो वह उन पर नजर रखेंगे। मैकग्रा ने कहा, 'मैंने उसे गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा है, इसलिए समय ही बताएगा। केवल वही बता सकता है कि उसकी स्थिति कैसी है। इसलिए मैं उत्सुकता के साथ उस पर नजर रखूंगा जिससे कि वह उस स्तर पर पहुंच सके जहां पर था।'

उन्होंने कहा, 'वह जो प्रयास और ऊर्जा लगता है, उसका शरीर पर असर पड़ता है। अगर वह मैदान पर पर्याप्त प्रयास करता है तो मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि वह अपनी पुरानी स्थिति पर नहीं लौट सके।' मैकग्रा ने कहा कि बुमराह के अनुभव और स्तर को देखते हुए वह वापसी करने पर पुराना जज्बा और गति हासिल करने में सफल रहेंगे।

उन्होंने कहा, 'उसके पास पर्याप्त अनुभव है। विश्व कप से पहले उसके पास खुद को परखने के लिए पर्याप्त मैच हैं। खेल से 11 महीने बाहर रहना लंबा समय है, उम्मीद करता हूं कि उसे वापसी के लिए कुछ ही मैच लगेंगे।' सीमित ओवरों में भारत की डेथ ओवरों में गेंदबाजी पिछले कुछ समय से काफी लचर रही है लेकिन मैकग्रा ने कहा कि हर टीम को समान चुनौती का समना करना पड़ रहा है। हालांकि मैकग्रा ने कहा कि भारत के पास बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की अगुआई में शानदार तेज गेंदबाजी इकाई है।

उन्होंने कहा, 'उन्होंने लंबे समय तक शानदार काम किया है। शमी अपने खेल को जानते हैं। उनके पास अच्छी गति है और वह गेंद को दोनों तरफ मूव करा सकते हैं। जहां तक बुमराह की बात है तो जाहिर तौर पर उसका रिकॉर्ड शानदार है। सिराज ने पदार्पण के बाद से शानदार काम किया है। मैं निश्चित रूप से उन्हें दुनिया में स्तरीय (तेज) गेंदबाजी आक्रमण के रूप में आंकता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.