स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्री को पड़ा दिल दौरा, कराची एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Updated on 06-12-2023 01:42 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कराची से भारत आईं जावेरिया की हर ओर चर्चा हो रही है। जावेरिया कोलकाता के समीर से शादी करने के लिए भारत आई हैं। मंगलवार को वह जब वाघा-अटारी बॉर्डर पार कर इंडिया आईं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। जावेरिया ने बताया कि 5 साल पहले दोनों की सगाई हो चुकी है लेकिन वीजा और दूसरी कुछ दिक्कतों की वजह से वह भारत नहीं आ पा रही थीं। अब उनको वीजा मिला है तो वह भारत आई हैं। अगले महीने जावेरिया और समीर की शादी तय है। समीर और जावेरिया अगले महीने शादी करने जा रहे हैं लेकिन ये दोनों के बीच कैसे प्यार हुआ और फिर ये किस्सा कैसे शादी तक पहुंचा, इसकी कहानी भी दिलचस्प है।

समीर खान ने जावेरिया के साथ प्यार और शादी पर बताया कि उन्होंने 2018 में उन्होंने पहली बार जावेरिया की तस्वीर देखी थी। समीर के मुताबिक, मैं जर्मनी में पढ़ाई कर रहा था। 2018 में छुट्टियों में घर आया तो एक दिन अपनी मां के फोन पर जावेरिया की तस्वीर देखी। समीर को फोटो देखकर ही पहली नजर में जावेरिया से प्यार हो गया। इसके बाद समीर ने जावेरिया के बारे में मां से पता किया तो उनको मालूम हुआ कि वो तो कराची में रहती हैं।

कराची से ही शादी करने का किया फैसला

समीर ने जब अपनी मां से जावेरिया के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह उनके एक रिश्तेदार अजमत इस्माइल की बेटी हैं। जो कि पाकिस्तान के कराची में रहते हैं। समीर ने कहा कि वो जावेरिया से शादी करना चाहते हैं। इस पर उनकी मां ने उनको जावेरिया का नंबर दिया, दोनों की बात हुई तो दोनों में प्यार हो गया। कुछ दिन में ही दोनों के बीच रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि इसी साल, 2018 में ही दोनों ने सगाई कर ली। दोनों तभी शादी करना चाहते थे लेकिन इसके बाद दोनों के निकाह के बीच कभी कोरोना तो कभी वीजा आता रहा।

मीडिया से बात करते हुए जावेरिया खानम ने कहा कि 2018 में सगाई के कुछ दिन बाद ही उनका शादी का प्लान था। कोविड-19 महामारी आ जाने से उनकी शादी की योजना आगे बढ़ गई। उनका वीजा भी दो बार खारिज कर दिया गया। ऐसे में शादी करीब 5 साल तक चलती रही लेकिन दोनों ने इससे घबराने की बजाय चीजों के ठीक होने का इंतजार किया। अब जावेरिया को 45 दिन का वीज़ा दिया गया है। 6 जनवरी को दोनों की शादी होनी है। बता दें कि हाल के समय में भारत-पाक के जोड़ों के प्रेम की काफी चर्चा रही है। कुछ समय पहले सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई थीं तो हाल ही में अंजू नाम की महिला प्रेमी नसरुल्ला से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.