जय शाह श्रीलंका क्रिकेट को बर्बाद कर रहे, वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने BCCI सचिव पर लगाया बड़ा आरोप

Updated on 14-11-2023 03:03 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन काफी लचर रहा। 9 मैच में सिर्फ दो जीत के सात श्रीलंकाई टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही। यानी उसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी जगह नहीं मिली। टीम के इस लचर प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका में बवाल मचा हुआ है। वहां की सरकार ने वर्ल्ड कप के बीच में ही देश में क्रिकेट को चलाने वाली बॉकी श्रीलंका क्रिकेट को बर्खास्त कर दिया। राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट को ही सस्पेंड कर दिया है। इस बीच श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने बीसीसीआई सचिन जय शाह पर बड़ा आरोप लगाया है।

अर्जुन रणतुंगा ने क्या कहा?

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने जय शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बीसीसीआई सचिव श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को चलाने और बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार हैं। उनकी का बयान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अत्यधिक राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए एसएलसी को निलंबित करने के कुछ दिनों बाद आई है। डेली मिरर से रणतुंगा ने कहा, 'एसएलसी अधिकारियों और जय शाह के बीच संबंधों के कारण, वे (बीसीसीआई) इस धारणा में हैं कि वे एसएलसी को कुचल सकते हैं और नियंत्रित कर सकते हैं।'

श्रीलंका को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान ने आगे कहा- जय शाह श्रीलंका क्रिकेट चला रहे हैं। जय शाह के दबाव के कारण एसएलसी बर्बाद हो रही है। भारत में एक आदमी श्रीलंकाई क्रिकेट को बर्बाद कर रहा है। वह केवल अपने पिता के कारण शक्तिशाली हैं, जो भारत के गृह मंत्री हैं।

अभी तक क्या-क्या हुआ

अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका क्रिकेट में हो रहे सत्ता संघर्ष में प्रमुख व्यक्ति हैं। इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने एसएलसी बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक ही अंतरिम समिति गठित की थी। हालांकि कोर्ट ने बोर्ड को भंग करने वाले राजपत्र पर 14 दिन का स्थगन आदेश जारी करके एक दिन बाद ही श्रीलंका क्रिकेट को बहाल कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.