ACC चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं जय शाह ICC अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे इंडोनेशिया में ACC की मीटिंग आज से

Updated on 30-01-2024 01:02 PM

जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में सचिव के पद पर भी काम कर रहे शाह ICC अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इसीलिए वह ACC का पद छोड़ सकते हैं।

आज यानी मंगलवार से इंडोनेशिया के बाली में ACC की एनुअल जनरल मीटिंग शुरू हो रही है। मीटिंग 2 दिन की है और 31 जनवरी तक चलेगी। मीटिंग में ACC के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर भी फैसला लिया जाना है।

नवंबर में होंगे ICC चेयरमैन पद के चुनाव
ACC अध्यक्ष पद का चुनाव हर 2 साल में एक बार होता है, जय शाह फिलहाल अपने पद का एक साल पूरा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अगले चुनाव से पहले ही वह अपना पद छोड़ देंगे, क्योंकि उन्हें ICC चेयरमैन पद का चुनाव लड़ना है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चुनाव इसी साल नवंबर में होना है, उससे पहले ACC मीटिंग में ही तय हो सकता है कि शाह ICC चेयरमैन पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

ACC मीडिया राइट्स फिलहाल स्टार के पास
एनुअल मीटिंग में एशिया के सभी क्रिकेट बोर्ड के सदस्य हिस्सा लेंगे। इसमें ACC मीडिया राइट्स पर भी फैसला लिया जाएगा। जिसके तहत एशिया कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट ब्रॉडकास्ट होता है। इसी में अंडर-23, अंडर-19 और विमेंस एशिया कप के मैच भी दिखाए जाते हैं।

फिलहाल डिजनी प्लस हॉटस्टार के पास डिजिटल और स्टार के पास ही टीवी राइट्स हैं। स्टार ने 8 साल पहले राइट्स खरीदे थे। ACC ने मीडिया राइट्स नीलामी के लिए सभी टॉप ब्रॉडकास्टर्स को डिनर पर इन्वाइट भी किया है।

एशिया कप के वेन्यू पर भी फैसला होगा
मीटिंग में एशिया कप के अगले वेन्यू पर भी फैसला लिया जाना है। अब एशिया कप 2025 में होगा, जो टी-20 फॉर्मेट में कराया जाना है। टू्र्नामेंट होस्टिंग के लिए UAE और ओमान रेस में हैं। 2023 का एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में श्रीलंका और पाकिस्तान में हुआ था, जिसे भारत ने जीता था।

UAE और ओमान को एशिया कप की होस्टिंग मिलने में एक समस्या और भी है। टूर्नामेंट की मेजबानी फुल मेंबर एशियन बोर्ड को ही मिलती है और दोनों ही देश एसोसिएट नेशन हैं। हालांकि 2018 और 2022 के दौरान टूर्नामेंट UAE में खेला गया लेकिन तब भारत और श्रीलंका के पास होस्टिंग राइट्स थे। ऐसे में होस्टिंग राइट्स किसी फुल मेंबर बोर्ड के पास ही रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.