सारेगामापा के मंच पर जया प्रदा ने दिवंगत ऋषि कपूर को याद करके महर्षि को दिया लाल गुलाब!

Updated on 22-11-2024 06:25 PM
भोपाल : भारत का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो, ज़ी टीवी का सारेगामापा, अपने बेहतरीन टैलेंट, शानदार एंटरटेंनमेंट और प्रेरणा देने वाली कहानियों से हमेशा दर्शकों को बांधे रखता है। इस शो में जैसे-जैसे मुकाबला रोमांचक मोड़ ले रहा है, पूरे देश के लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने और मेंटर्स सचिन-जिगर, सचेत-परंपरा और गुरु रंधावा की गाइडेंस में कच्चे टैलेंट को निखरते हुए देखने में जुटे हैं। इन युवा कलाकारों की संगीत प्रतिभा हर बार मेंटर्स और दर्शकों को चौंका देती है।  
सारेगामापा के आने वाले एपिसोड में भी संगीत और यादों से भरी एक शानदार शाम देखने को मिलेगी। इस बार शो में खास मेहमान बनकर आईं जानी-मानी एक्ट्रेस जया प्रदा, जिन्होंने अपने अनुभवों और किस्सों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। लेकिन इस एपिसोड का सबसे खूबसूरत पल तब आया जब कंटेस्टेंट महर्षि सनत पंड्या ने ’तुझ संग प्रीत’ और ’पतझड़ सावन बसंत बहार’ जैसे गानों पर ऐसा परफॉर्म किया कि हर कोई बस देखता ही रह गया! उनकी इस परफॉर्मेंस ने जया को बेहद भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि ने उन्हें अपने दिवंगत को-स्टार और दोस्त ऋषि कपूर की याद दिला दी। इसी भावुक पल में जया ने महर्षि को एक गुलाब भेंट किया और कहा कि वो उनकी फैन बन गई हैं।  
जया प्रदा ने कहा, ’’महर्षि, आपकी परफॉर्मेंस कमाल की थी। मैं आपका आत्मविश्वास देखकर हैरान रह गई और मैं वाकई आपकी फैन हो गई हूं। आज आप में मुझे ऋषि जी की झलक दिखी। मैं उन्हें बहुत याद करती हूं, लेकिन आज ऐसा लगा कि आपके जरिए वो इस मंच पर मौजूद हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ’’मैंने सुना है कि ऋषि जी की तरह आपकी भी बहुत सारी फीमेल फैंस हैं। ऋषि जी एक शानदार डांसर थे, और उनकी एनर्जी मैच करना हमेशा एक चैलेंज होता था। लेकिन आज आपको देखकर उनकी वो खूबसूरत यादें ताजा हो गईं। इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।’’
जया प्रदा ने ऋषि कपूर के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को भी याद किया। लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया, उससे सभी दंग रह गए। जया ने कंटेस्टेंट पार्वती से अपनी फिल्म ’सरगम’ का आइकॉनिक लुक फिर से क्रिएट करने को कहा। पार्वती ने इस लुक को शानदार तरीके से अपनाया और ’परबत के उस पार’ गाने पर परफॉर्म करके जया का दिल जीत लिया।
जया प्रदा ने कहा, ‘’यह फिल्म सरगम में मेरा पहला शॉट था, और यहीं से मेरे चार दशक लंबे करियर की शुरुआत हुई।’’   जहां जया प्रदा की तारीफों ने महर्षि को भावुक कर दिया, वहीं पार्वती का लुक उन्हें बीते दिनों की खूबसूरत यादों में ले गया। ऐसे शानदार पलों और जबर्दस्त परफॉर्मेंस को मिस न करें।  देखिए सारेगामापा, इस शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.