जयपुर मेट्रो फेज-2 के लिए जेडीए ने सौंपी 27 हेक्टेयर जमीन, अब 34 महीने में दौड़ने लगेगी ट्रेन

Updated on 12-05-2026 01:24 PM
जयपुर: गुलाबी नगरी के लिए मंगलवार की सुबह एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई। जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की सबसे बड़ी बाधा आखिरकार दूर हो गई है। पिछले 15 वर्षों से कानूनी दांव-पेंचों में उलझी बंबाला पुलिया के पास की जमीन पर अब जयपुर मेट्रो का कब्जा हो गया है। सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण ने औपचारिक रूप से इस जमीन का हैंडओवर मेट्रो प्रशासन को कर दिया।


हाईकोर्ट के फैसले ने साफ किया रास्ता

करीब 27 हेक्टेयर की यह बेशकीमती जमीन वर्ष 2011 से विवादों में थी। हाल ही में 30 अप्रैल को हाईकोर्ट ने मेट्रो परियोजना के महत्व को समझते हुए इसके पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद भू-स्वामियों को 126 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हुई और अब जमीन पर तारबंदी का काम भी शुरू कर दिया गया है। यहां करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से एक आधुनिक मेट्रो डिपो बनाया जाएगा, जिसे अगले 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

एडीबी देगा 6,565 करोड़ की 'ऑक्सीजन'

परियोजना के लिए केवल जमीन ही नहीं, बल्कि फंड का रास्ता भी साफ हो गया है। कुल 13,500 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 6,565 करोड़ रुपए का ऋण देने पर मुहर लगा दी है। केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब सिविल पैकेज के लिए बिड प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जिससे काम में तेजी आने की उम्मीद है।


सीगल इंडिया को मिला 10.8 किमी का जिम्मा

मेट्रो फेज-2 के निर्माण की जिम्मेदारी सीगल इंडिया लिमिटेड को सौंपी गई है। कंपनी को 918 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला है, जिसके तहत-
  • 10.8 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार होगा।
  • 10 नए मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।
  • यह कॉरिडोर प्रह्लादपुरा, सीतापुरा और हल्दीघाटी गेट जैसे प्रमुख औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ेगा।
  • एक विशेष स्पर लाइन भी बनाई जाएगी, जो मुख्य लाइन को बंबाला स्थित नए डिपो से कनेक्ट करेगी।

34 महीने में बदलेगी जयपुर की तस्वीर

कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि अगले 34 महीनों में इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। सीतापुरा और प्रह्लादपुरा जैसे इलाकों में मेट्रो पहुंचने से न केवल ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि इन क्षेत्रों के शहरी विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी।जमीन मिलने और विदेशी फंडिंग का रास्ता साफ होने के बाद अब वह दिन दूर नहीं जब सांगानेर और सीतापुरा के लोग भी मेट्रो की सवारी का आनंद ले सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.