ब्रिटेन के समुद्र किनारे जेलीफिश मचा रही आतंक

Updated on 12-10-2021 09:25 PM

लंदन पुर्तगाली मैन ओवर नाम की जेलीफिश आजकल ब्रिटेन के समुद्र किनारे आतंक मचा रही है। ये जेलीफिश समुद्र किनारे काफी मात्रा में देखी जा रही है। इसे लेकर वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स ने वार्निंग जारी की है। हाल ही में यूके को भारी आंधी-तूफ़ान का सामना करना पड़ा। इस आंधी की वजह से ब्रिटेन के कई समुद्री तटों पर कचरे का अंबार देखने को मिल रहा है। यूके के कई कोस्ट पर इन दिनों पुर्तगाली मैन ओवर नाम की जेलीफिश भी देखी जा रही है।


ये जेलीफिश देखने में काफी खूबसूरत है। लेकिन इनकी खूबसूरती से प्रभावित होकर इनके नजदीक जाना आपकी जान को महंगा पड़ सकता है। इसे जेलीफिश की मूंछें 160 फीट तक लंबी होती हैं। और इसी में छिपा है जहर। ऐसा जहर, जिसकी एक बूंद भी आपकी जान ले सकता है। जानकारी के मुताबिक, ये जेलीफिश कोर्नवॉल के सेनन बीच और पोर्थेरस कोव में देखने को मिल रही हैं।

इन्हें तैरता आतंक यानी फ्लोटिंग टेरर भी कहा जाता है। ये इतनी खतरनाक होती हैं कि अगर ये मर भी गई है, उसके बाद भी इसके जहर के संपर्क में आने से इंसान की मौत हो जाती है। वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के मुताबिक़, ये ब्रिटेन में काफी कम मिलती हैं। लेकिन तूफ़ान के बाद ये यहां के समुद्री किनारों में काफी देखी जा रही हैं। ये जेलीफिश दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। इनकी बॉडी पर्पल रंग की होती है। साथ ही ये करीब 12 फीट तक बड़ी होती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक हैं इनकी मूछें।


इस जेलीफिश की मूंछ अरीब 160 फ़ीट तक लंबी हो सकती है। इसी में छिपा होता है सारा जहर। हालांकि, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि असल में इस जीव को जेलीफिश नहीं कहा जा सकता है। ये एक तरह के जानवर, जिसे ज़ूइड्स कहते हैं, ये इक्कठे होने पर ऐसा बन जाता है।

 ये अलग अलग रहने पर जीवित नहीं रह पाते। इसलिए जिंदा रहने के लिए ये एक साथ एक जानवर बन जाते हैं। मालूम होकि दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें से कुछ दिखने में इतने खूबसूरत होते हैं कि इंसान इनके पास जाने से खुद को रोक नहीं पाता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.