‘द लास्ट ड्यूल’ के प्रीमियर पर एक बार फिर साथ दिखे जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक

Updated on 12-10-2021 07:51 PM

लॉस एंजेलिस हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक लंबे अंतराल तक डेट्स के बाद भी विवाह के बंधन में नहीं बंध पाए हो पर जब भी एक साथ नजर आते हैं, उनके चाहने वाले उन पर अपना बेशुमार प्यार लुटाते हैं। हाल ही में दोनों, फिल्म लास्ट ड्यूलके प्रीमियर में रेड कार्पेट पर दिखाई दिए। इस फिल्म को 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म लास्ट ड्यूल’, 14वीं सदी के फ्रांस की क्रूरता के पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। दो दोस्त- जीन डे कारुगेस और जैक्स ले ग्रिस जहां पहले एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं, फिर आपस में दुश्मन बन जाते हैं। फिल्म में बदले और प्रतिशोध की कहानी है।


इस फिल्म में दो बार के ऑस्कर विजेता मैट डैमन, दो बार के अकादमी पुरस्कार से नामांकित एडम ड्राइवर, एमी विजेता जोडी कॉमर और दो बार ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित एक्टर बेन एफ्लेक मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन रेडल स्कॉट ने किया है। न्यूयार्क प्रीमियर के दौरान, बेन एफ्लेक मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भी दिखे। इस दौरान जेनिफर बड़े ही धैर्य के साथ एक पिलर के पास खड़ी थीं। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस को बहुत अच्छा लग रहा है। फैंस कह रहे हैं, ‘दोनों एक दूसरे का कितना सहयोग कर रहे हैं।रेड कार्पेट पर दोनों एक दूसरे का हाथ थामे चल रहे थे, साथ ही वहां पर एक-दूसरे को किस भी किया।

 प्रीमियर में जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक सबसे खूबसूरत कपल लग रहे थे। बेन ने ब्लैक कलर का वेलवेट सूट पहना हुआ था, जबकि जेनिफर ने वाशबोर्ड एब्स आउटपिट पहना हुआ था, जिसमें ब्राउन क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट भी थी। साथ ही उन्होंने हाई स्लिट भी पहना था, जिसमें उनके टोंड लेग्स दिखाई दे रहे थे। वैसे जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक अतीत में भी एक दूसरे के साथ रिश्ते में रह चुके हैं। दोनों के बीच 2002 में रिश्ता शुरू हुआ था और बाद में सगाई भी हुई। मगर 2004 में सगाई टूट गई और अलग हो गए थे। एक बार फिर दोनों एक साथ दिखाई देने लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.