जाह्नवी कर रही मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के रीमेक की शूटिंग

Updated on 30-10-2021 07:11 PM

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक मलयालम फिल्महेलेनके रीमेक की शूटिंग कर रही हैं।जाह्नवी ने एक इंटरव्यू के फिल्म के शूटिंग शारीरिक और मानसिक रूप से थकाने वाला बताया है।इसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी खुलासा किया है।जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि मैं बहुत मेहनती और निष्कपट एक्ट्रेस हूं।

अगर और कुछ नहीं तो मैं ईमानदार एक्ट्रेस बनने की कोशिश करती हूं।कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है, अगर मैं एक शेड्यूल के बाद पूरी तरह से थकी हुई, बेहाल और टूटी हुई महसूस नहीं कर रही हूं तो शायद मैंने उस शेड्यूल में अपना सौ प्रतिशत नहीं दिया।और मुझे लगता है कि मैं उस फिल्म से सीखती हूं जो मैं करती हूं।जाह्नवी कपूर ने आगे कहा,”हमारा एक शेड्यूल था, जिसने मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया।और अभी मैं जिस शेड्यूल पर हूं, वह एक वेकेशन जैसा लगता है।जब जाह्नवी से इस प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं एक मलयालम फिल्म के रीमेक की शूटिंग कर रही हूं जिसका नामहेलेनहै।और मुझे मथु सर (‘हेलेनके डायरेक्टर मथुकुट्टी जेवियर) के साथ काम करना पसंद है।जाह्नवी ने कहा कि मथुकुट्टी जेवियर ने उनके काम को आसान बना दिया है, जिससे उन्हें लगता है कि वह किसी भी तरह से परेशान नहीं हो रही हैं।उन्होंने कहा कि वह खुद भी महसूस करती हैं कि उन्होंने बहुत ही आसानी से काम कर दिया और इससे उन्हें चिंता होने लगती है।बात करें वर्कफ्रंट की, तो जाह्नवी कपूर सिद्धार्थ सेनगुप्ता कीगुड लक जेरीमें दिखाई देंगी।यह तमिल फिल्मकोलामावु कोकिलाकी रीमेक है और इसको आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं।

इसके अलावा, उनके पास कॉलिन डीकुन्हा कीदोस्ताना 2’ है।इसमें उनके साथ लक्ष्य होंगे।उनके पास करण जौहर कीतख्तभी है।तख्तशूटिंग और तैयारियां लंबे वक्त से पेंडिंग है। बता देंकि साल 2018 में आई फिल्मधड़कसे अपनी शुरुआत करने वाली जाह्नवी ने अपने तीन साल के करियर में अलग-अलग तरह की फिल्में की हैं। जाह्नवी ने आखिरी बार हार्दिक मेहता कीरूहीमें काम किया था।इस फिल्म में वह एक ऐसी महिला के किरदार में दिखीं जिस पर एक भूत का साया आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.