जाह्नवी ने जारी किया ‘गुड लक जैरी’ का फर्स्ट लुक

Updated on 21-06-2022 11:20 PM

मुंबई बालीवुड की जानी-मानी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने आज फिल्म से अपना फर्स्ट लुक और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।गुंजन सक्सेनाके बाद एक्ट्रेसगुड लक जैरीमें नजर आएंगी और खास बात ये है कि ये भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म के दो अलग-अलग पोस्टर जारी किए हैं, जिसमें जाह्नवी का दमदार अवतार नजर रहा है। जाह्नवी कपूर की फिल्मगुड लक जैरी’ 29 जुलाई 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार डिज्नी पर रिलीज होगी।

जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए हैं। पहले पोस्टर में आप देख सकेंगे कि जाह्नवी डरी हुई हाथ में बंदूक पकड़े देख रही हैं। तो वहीं दूसरे पोस्टर में जाह्नवी एक डिब्बे के पीछे छिपी हुई हैं। बॉक्स के ऊपर एक तरफ लंच बॉक्स में मैगी रखी है, तो वहीं दूसरी तरफ मोमोज। दोनों पोस्टर्स काफी दिलचल्प हैं। पोस्टर्स शेयर कर जाह्नवी कपूर ने लिखा, ‘निकल पड़ी हूं, मैं एक नए एडवेंचर पर, गुड लक नहीं बोलेंगे? गुड लक जैसी 29 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।


माथे पर बिंदी और सीधी सादी सी लड़की के हाथ में बंदूक देख फैंस अब ये जानना चाहते हैं कि आखिर इसकी कहानी क्या है। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब और चंडीगढ़ में हुई है।मिस्टर एंड मिसेज माहीभी जाह्नवी कपूर के पास है, जिसमें वह एक बार फिर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती मजर आएगीं। बता दें कि इस फिल्म को सिद्धार्थ सेन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है, वहीं, फिल्म को आनंद एल राय, सुबासकरण और महावीर जैन ने प्रोड्यूस किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.