भारत के 1500 स्क्रीन्स पर 4 मार्च को प्रदर्शित होगी झुंड

Updated on 04-03-2022 06:50 PM

मुंबई बालीवुड के बिगबी यानि अमिताभ बच्चन अभिनीत झुंड 4 मार्च को भारत के 1500 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही यह अब्रॉड के 400 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित होगी। यह फिल्म फुटबाल कोच विजय बरसे की जिन्दगी पर आधारित है।

अपने एक साक्षात्कार में फिल्म की निर्मात्री सविता राज हीरेमथ ने कहा कि उन्हें इस फिल्म को बनाने का विचार आमिर खान के शो सत्यमेव जयते को देखने के बाद आया। उन्होंने बताया, उस शो में नागपुर के सोशल वर्कर विजय बरसे पर एक एपिसोड आमिर खान ने किया था।

 विजय बरसे कॉलेज में स्पोट्र्स टीचर थे। रिटायरमेंट के बाद वो देखा करते थे कि कॉलेज की दीवार की दूसरी तरफ स्लम के बच्चे नशे की गिरफ्त में थे। उनके जीवन का कोई मकसद नजर नहीं आता था।

कई बच्चों पर तो क्रिमिनल रिकॉर्ड भी दर्ज थे। विजय ने ठान लिया था कि उन्हें उन बच्चों को सही ट्रैक पर लाना है। वही जर्नी फिल्म में दिखाई गई है। हमने वह एपिसोड देखने के बाद विजय बरसे पर फिल्म बनाने का प्लान किया था। झुंड की कहानी आमिर खान ने भी सुनी थी।

उन्होंने भी बच्चन साहब से कहा कि यह फिल्म उन्हें करनी चाहिए। यह फिल्म आमिर खान को अप्रोच नहीं की गई थी, क्योंकि वह ऑलरेडी दंगल में स्पोट्र्स कोच के रूप में नजर चुके थे।झुंड की मेकिंग में 50 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए हैं। इसे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए हमें अच्छे ऑफर मिल रहे थे।

हालांकि, हमने और भूषण कुमार ने इसे थिएटर में ही लाना तय किया। पहले डील अमेजन प्राइम के साथ थी। मगर अब यह जी-5 पर आएगी। इंडिया में हम इसे 1200 से 1500 स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। अब्रॉड में हम 400 स्क्रीन पर लाने की तैयारी में हैं।बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि यह फिल्म पहले सप्ताह में लगभग 35 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।

हालांकि दूसरे सप्ताह में इसकी स्क्रीन्स और शोज में कमी हो जाएगी, क्योंकि 11 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बहुप्रतीक्षित और बहुबजट वाली फिल्म राधेश्याम का प्रदर्शन होगा।

यह एक पैन इंडिया रिलीज है जिसके लिए निर्माताओं ने जहाँ कई मल्टीचैन्स को अपने साथ जोड़ा, वहीं उन्होंने एकल सिनेमाघरों में भी अपनी फिल्म दिखाने की तैयारी की है। बता दें कि झुंड फिल्म मराठी फिल्मों के ख्यातनाम निर्देशक नागराज मंजुले निर्देशित  भूषण कुमार सविता राज हीरेमथ निर्मित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.