कश्‍मीर के लिए तैयार‍ किए जेहादी, आतंकवाद को दिया बढ़ावा, पाकिस्तानी लेखक ने अपनी ही हुकूमत को दिखाया आईना

Updated on 29-01-2023 06:25 PM
इस्‍लामाबाद: भारत का पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान उस संकट की तरफ बढ़ रहा है जहां से उसका लौटना बहुत ही मुश्किल है। भयंकर आर्थिक संकट और गिरते विदेशी मुद्रा भंडार के बीच किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इसके लिए कौन जिम्‍मेदार है। आने वाले कुछ दिनों में पाकिस्‍तान में नए टैक्‍स आम जनता पर थोपे जा सकते हैं। वहीं कुछ लोग यह मानते हैं कि पाकिस्‍तान में संकट की स्थिति के बीच एलीट वर्ग को दोषी ठहराना नया ट्रेंड शुरू हो गया है। अक्‍सर देश के एलीट वर्ग पर आरोप लगते हैं कि वह सार्वजनिक संसाधनों की चोरी कर रहा है। जबकि स्थिति इससे पूरी तरह से अलग है। देश के एक भौतिक विज्ञानी की मानें तो पूरी स्थिति के लिए पाकिस्‍तान ही जिम्‍मेदार है। देश में आतंकवाद को पनाह देने की वजह से आज यह हालात पैदा हुए हैं।
आतंकवाद के जिम्‍मेदार
पाकिस्‍तान के जाने-माने भौतिक विज्ञानी परवेज हुदभाय की मानें तो धर्म और प्रपोगैंडे के आधार पर दी गई शिक्षा कभी किसी का भला नहीं कर सकती है। देश की कुछ यूनिवर्सिटीज को छोड़ दिया जाए तो बाकी सारी कचरा हैं। यहां पर पढ़ाने वाले प्रोफेसर सिर्फ टैक्‍सी चलाने के लिए लायक ही हैं। परेवज मानते हैं कि पाकिस्‍तान को यह समझना होगा कि इन हालातों के लिए कोई और जिम्‍मेदार नहीं हैं।एक तरफ तो आप पश्चिम से नफरत करते हैं लेकिन बेलआउट पैकेज के लिए उन्‍हीं पर निर्भर हैं। ऐसे में अपने दुर्भाग्‍य के लिए पाकिस्‍तान ही जिम्‍मेदार हैं। उन्‍होंने तालिबान और आतंकवाद के लिए भी पाकिस्‍तान को ही जिम्‍मेदार ठहराया है। उनका मानना है कि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अमेरिका ने पाकिस्‍तान का फायदा उठाया। लेकिन पाकिस्‍तान को भी तो डॉलर का लालच था।

देश के भ्रष्‍ट अमीर
भारत, अमेरिका, यूरोप, रूस और चीन हर जगह एलीट वर्ग है। लेकिन इन देशों के अमीर अपने देश की तरफ ज्‍यादा ध्‍यान देने वाले हैं। इस वजह से उनके ज्ञान पर आधारित अर्थव्‍यवस्‍थाएं ओ बढ़ती रहती हैं। परवेज का मानना है कि पाकिस्‍तान का अमीर तबका सिर्फ अपने तक ही सीमित है। कुछ लोग इसमें से भ्रष्‍ट भी हैं और वो कानून में जरा भी यकीन नहीं रखते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस पूरी स्थिति के लिए सिर्फ वो ही जिम्‍मेदार हैं। परवेज के मुताबिक देश की यह हालत इसलिए भी है क्‍योंकि पाकिस्‍तान के अमीरों के मूल्य और दुनिया को देखने का उनका नजरिया पूरी तरह से फेल हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.