जिन्‍ना का पाकिस्‍तान इन मुस्लिमों के लिए बना नरक, मस्जिद तोड़ी जा रही, कब्रों को भी नहीं छोड़ रहे कट्टरपंथी

Updated on 28-09-2023 01:26 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान को एक ऐसी सोच के साथ बनाया गया था कि यहां मुस्लिम रहेंगे। लेकिन पाकिस्तान का अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय लगातार हमलों का शिकार हो रहा है। अहमदियों का कहना है कि लगातार उनके प्रार्थना स्थलों और कब्रिस्तानों को हमलों का निशाना बनाया जा रहा है। ये सारे हमले सुनियोजित ढंग से किए जा रहे हैं। समुदाय के प्रवक्ता अमीर महमूद ने मंगलवार को कहा कि हमलों में लगातार वृद्धि हुई है। खासकर पाकिस्तान के सबसे ज्यादा आबादी वाले पूर्वी पंजाब में।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक महमूद ने कहा कि पिछले हफ्ते पंजाब के दस्का शहर में कम से कम 74 कब्रों को तोड़ दिया गया। वहीं लाहौर के करीब अहमदियों के प्रार्थना स्थल की मीनारों को तोड़ दिया गया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर मीनारों को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'तहरीक ए लब्बैक ने मीनार न तोड़ने पर स्थानीय प्रशासन को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उन्होंने प्रशासन को अगले शुक्रवार तक मांग मानने को कहा है।'

खुद को मुस्लिम बताते हैं अहमदिया

पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोग 5 लाख की संख्या में हैं। अहमदी एक धार्मिक अल्पसंख्यक हैं। यह खुद को मुस्लिम मानते हैं। लेकिन पाकिस्तान ने संविधान संशोधन के जरिए इन्हें गैर मुस्लिम घोषित किया था। बाद में सैनिक तानाशाह जिया उल-हक ने अहमदियों को खुद को मुस्लिम बताने से रोक दिया था। इसके साथ उनके ऊपर इस्लामी आस्था के प्रतीकों को सार्वजनिक रूप से दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया। जैसे वह अपने प्रार्थना स्थलों पर मीनार नहीं बना सकते।

जनवरी से 34 हमले हुए

पाकिस्तान के ह्यूमन राइट्स कमीनशन ने कहा कि जनवरी से 34 हमले पाकिस्तान में हुए हैं। वही अहमदियों की ओर से इकट्ठा किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2022 से कम से कम तीन लोगों को आस्था के कारण मारा गया। जबकि 108 लोगों पर धार्मिक मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले साल कम से कम 14 प्रार्थनास्थलों और 197 कब्रों को नष्ट किया गया। एक शख्स ने कहा कि डास्का में उसके पूर्वज आजादी से पहले रहते हैं। तब यहां दो लाख लोग थे। लेकिन अब सिर्फ 200 घर बचे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.