जीतेंद्र और तुषार कपूर ने बेची मुंबई के चांदीवली की कमर्शियल प्रॉपर्टी

Updated on 14-01-2026 01:58 PM
बॉलीवुड के दिग्गद एक्टर जीतेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर ने मुंबई में अपनी एक कमर्शियल (व्यावसायिक) संपत्ति को जापान के एनटीटी समूह की एक इकाई को 559 करोड़ रुपये में बेचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की नेट वर्थ 1500 से 1600 करोड़ के बीच है। उनके बेटे तुषार एक्टर हैं और बेटी एकता कपूर टीवी की फेमस प्रोड्यूसर हैं। तुषार की नेट वर्थ 90 से 100 करोड़ बताई जाती है। एकता भी 115 करोड़ की नेट वर्थ की मालकिन हैं।

रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स के मंगलवार को शेयर किए गए रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट के अनुसार, एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने बालाजी आईटी पार्क में 30,195 वर्ग मीटर से अधिक जगह 559.24 करोड़ रुपये में तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी है। तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का स्वामित्व तुषार कपूर और जीतेंद्र के पास है। रजिस्टेरशन 9 जनवरी 2026 को हुआ है।

चांदीवली के IT पार्ट में थी प्रॉपर्टी

दस्तावेजों के अनुसार, इसमें उपनगरीय चांदीवली में स्थित आईटी पार्क में एक डेटा सेंटर वाली ग्राउंड सहित 10 मंजिला इमारत 'डीसी-10' और साथ ही उससे सटे हुए चार मंजिला 'डीजल जनरेटर' ढांचे की खरीद शामिल है। सरकार के 2024 के प्रस्ताव के अनुसार, इस बिक्री पर कोई स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। 5.59 लाख रुपये का मेट्रो उपकर अदा किया जा चुका है। सलाहकार ने बताया कि पिछले साल मई 2025 में एक 855 करोड़ रुपये का सौदा भी पंजीकृत किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.