जीतो का वार्षिक खेल महोत्सव 9 नवंबर को

Updated on 01-11-2025 11:17 AM

इंदौर खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता को एक सूत्र में पिरोते हुए जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) ने हमेशा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। अपने इन्हीं प्रयासों की कड़ी में जीतो इंदौर चैप्टर इस वर्ष भी वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन कर रहा है। अभय प्रशाल इंदौर में 9 नवंबर 2025 को आयोजित इस महोत्सव में प्रतिभागियों को बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, लॉन टेनिस, स्विमिंग, कैरम और एथलेटिक्स जैसे सात प्रमुख खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन के लिए प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन 05 नवम्बर तक रजिस्ट्रेशन लिंक द्वारा किए जा सकते हैं। प्रत्येक खेल में आयु वर्ग और श्रेणियों के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चे, युवा और वरिष्ठ सदस्य सभी अपनी क्षमतानुसार भाग ले सकें। इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों के बीच सहभागिता, टीम भावना और खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी प्रोत्साहित करता है।

इस अवसर पर जीतो इंदौर चैप्टर के चेयरमैन विमल घोड़ावत ने कहा, "जीतो सदैव समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत रहा है। शिक्षा, व्यवसाय, सेवा और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ संगठन अब स्वास्थ्य और खेल भावना को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रहा है। यह प्रतियोगिता इसी दिशा में एक सार्थक कदम है, जो युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें फिटनेस व टीमवर्क का महत्व समझाने का प्रयास करेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जीतो नेशनल गेम्स में भाग लेने का अवसर भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्राप्त होगा। खेल महोत्सव में इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम और धार जैसे शहरों से 500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। जीतो इंदौर चैप्टर का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना तथा सामूहिकता की भावना को प्रबल बनाना ही इसका मूल उद्देश्य है।"

विमल घोड़ावत ने आगे बताया कि, "सभी प्रतिभागियों को आयोजन के दौरान टी-शर्ट, स्पोर्ट्स किट और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों के लिए विशेष ट्रॉफी, मेडल और सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन स्थल को विशेष थीम और सजावट के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को प्रोफेशनल स्पोर्ट्स वातावरण का अनुभव मिल सके और वे पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.