एण्ड टीवी के शो "संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं' में जिया चौहान निभायेंगी देवी पार्वती की भूमिका

Updated on 06-07-2020 08:39 PM

मुंबई / टेलीविजन अभिनेत्री जिया चौहान पिछले कुछ सालो में घर-घर में इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। जिया ने परदे पर अपनी मौजूदगी से एक मजबूत पहचान बनाई है वह जल्द ही एण्ड टीवी के शो 'संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं' में देवी पार्वती के किरदार में नजर आएंगी। इस किरदार के जरिये वह माइथोलॉजी जोनर (पौराणिक कथा शैली) में शानदार वापसी कर रही हैं। इस शो का हिस्सा बनने के लिए वह काफी उत्सुक भी हैं ।

देवी पार्वती का किरदार निभाने को लेकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए जिया चौहान ने कहा, ''मैं एक बार फिर से पौराणिक कहानियों का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। मैं बहुत लंबे समय के बाद 'संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं' में देवी पार्वती का किरदार निभाने जा रही हूं। मैं यह शो देखती रही हूं और ये जानकर बहुत खुश हूं कि मुझे इस तरह के दमदार किरदार को निभाने का सुनहरा मौका मिला है। इस शैली से लम्बे समय तक दूर रहने के बाद, मैं भाषा पर अपनी पकड़ बनाने और अपने किरदार में शान्ति लाने के लिए लगातार मेडिटेशन कर रही हूं और साथ ही धार्मिक कथाओं की किताबें भी पढ़ रही हूं यह चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन साथ ही ऑन-स्क्रीन देवी की भूमिका निभाना बहुत ही संतोषजनक भी है।

संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं के आगामी नये एपिसोड्स में सिंहासन सिंह और संतोषी मां की भक्त स्वाति के बीच ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। सिंहासन सिंह, जो कि अपनी बहू स्वाति को घर से बाहर निकालना चाहता है, अपने पूरे समुदाय और परिवार के साथ संतोषी मां का व्रत रखेगा। इस व्रत के जरिये वह एक वरदार पाना चाहता है। इससे संतोषी मां एक बहुत बड़ी दुविधा में पड़ जायेंगी, क्योंकि उन्हें धर्म और अधर्म यानी कि उनकी प्रिय भक्त स्वाति और दुष्ट सिंहासन सिंह के बीच में से किसी एक को चुनना होगा।

रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित, 'संतोषी मां सुनाए व्रत कथाएं' एक मनोरम कहानी है, जो कि भक्त और भगवान के बीच के पवित्र बंधन को दर्शाती है।

'संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं' के बिल्कुल नये और रोमांचक एपिसोड्स देखिये, 13 जुलाई 2020 से रात 9 बजे सिर्फ एण्ड टीवी पर!

 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.