भारत के 1 लाख श्रमिकों को नौकरी.... चीन ने चली घिनौनी चाल, ताइवान ने 'मिल्‍क-टी' से दिया करारा जवाब

Updated on 25-11-2023 02:51 PM
ताइपे: चीन की बढ़ती दादागिरी से निपटने के लिए भारत और ताइवान के बीच दोस्‍ती लगातार गहराती जा रही है। ताइवान की कंपनियां जहां भारत में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं, वहीं अब ताइवान चाहता है कि भारत के ज्‍यादा से ज्‍यादा श्रमिक उनके देश में आएं ताकि अर्थव्‍यवस्‍था को गति दिया जा सके। पिछले सप्‍ताह यह खबर भी आई कि ताइवान भारत के साथ एक समझौता करने जा रहा है जिससे 1 लाख भारतीयों को नौकरी का रास्‍ता साफ हो जाएगा। हालांकि बाद में ताइवान के श्रम मंत्रालय ने इस खबर को 'गलत' बताया। हालांकि ताइवान ने माना कि दोनों देशों के बीच में श्रमिकों को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक उसे अंतिम मंजूरी नहीं दी गई है। भारत और ताइवान के बीच हो रही इस डील पर चीन ने घिनौनी चाल चलनी शुरू कर दी और सोशल मीडिया पर नस्‍ली टिप्‍पणी को फैलाना शुरू कर दिया।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने अब एक बयान जारी करके चीन की इस चाल को बेनकाब कर दिया है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा, 'एक बहुलवादी देश होने के नाते ताइवान काफी सामाजिक विविधता को बढ़ावा देता है। ताइवान बिना किसी भेदभाव के प्रवासी वर्कर्स को लंबे समय से ले लगाता रहता है। इसमें भारत से आने वाले कामगार भी शामिल हैं।' ताइवान ने कहा कि हम न्‍यू साउथ बाउंड पॉलिसी का पालन कर रहे भारत के साथ अच्‍छे रिश्‍ते का आनंद उठा रहे हैं और श्रमिकों को लेकर सहयोग को और ज्‍यादा बढ़ाने की इच्‍छा रखते हैं।

ताइवान ने खोल दी चीन की पोल


ताइवान ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में भारतीय श्रमिकों का अपमान करने वाली नस्लवादी टिप्पणियों में वृद्धि चीन के संज्ञानात्मक युद्ध के लक्षण हैं। यह हमारी राष्ट्रीय छवि को धूमिल करने और ताइवान तथा भारत के बीच संबंधों को तनावपूर्ण करने के लिए एक कुटिल चाल है। ताइवानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि लेकिन 'मिल्क टी अलायंस' में सद्भावना को नष्ट करने का यह प्रयास सफल नहीं होगा। उसने बताया कि भारतीयों के खिलाफ की गई ऑनलाइन नस्‍ली टिप्‍पणी ज्‍यादातर एक ही तरह की थी और इसे फेक अकाउंट से किया गया था। यह संज्ञानात्‍मक युद्धकला और सूचनाओं को तोड़ मरोड़कर पेश करने का उदाहरण है।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'मिल्‍क टी अलायंस' उतना ही मजबूत है जितना की पहले था। दरअसल, 'मिल्‍क टी अलायंस' शब्‍द का इस्‍तेमाल ताइवान, थाइलैंड और हॉन्‍ग कॉन्‍ग के लोकतंत्र समर्थकों की एकजुटता के लिए इस्‍तेमाल किया जाता है। चीन के हमले के खतरे से जूझ रहा ताइवान अब साझा दुश्‍मन से निपटने के लिए भारत के साथ दोस्‍ती मजबूत कर रहा है। इसी तहत ताइवान जहां भारत में निवेश कर रहा है, वहीं अब श्रमिकों को लेकर भी बातचीत चल रही है। ब्‍लूमबर्ग की पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट के मुताबिक भारत और ताइवान के बीच 1 लाख श्रमिकों को लेकर बातचीत चल रही है।

चीन ने भारतीयों को बताया 'रेपिस्‍ट'


इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया में भारतीय श्रमिकों को लेकर बड़े पैमाने पर नस्‍ली टिप्‍पणियां शुरू हो गईं। कई पोस्‍ट में यह आरोप लगाया गया कि भारतीय पुरुष गंदे और अशिक्ष‍ित होते हैं। यही नहीं उनसे ताइवान की औरतों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। कई पोस्‍ट में तो यहां तक कह दिया गया कि भारतीय पुरुष 'रेपिस्‍ट' होते हैं। इन पोस्‍टों में कहा गया कि अगले महीने भारतीय श्रमिकों के विरोध में एक रैली निकाल जाएगी। इस भ्रामक सूचना और नस्‍ली अपमान वाले अभियान के बाद अब ताइवान के विदेश मंत्रालय ने इसकी पोल खोलकर रख दी है। ताइवान ने कहा कि यह चीन की करतूत है ताकि ताइवान और भारत के बीच रिश्‍ते कमजोर हो जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.