मप्र में 15 खिलाड़ियों को नौकरी:क्रिकेटर वेंकटेश बने इनकम टैक्स इंस्पेक्टर

Updated on 01-03-2024 01:16 PM

मप्र के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन गए हैं। उन्हें गुरुवार काे भाेपाल मुख्यालय में 14 अन्य खिलाड़ियों के साथ ​नियुक्ति पत्र दिए गए। विभाग ने कुल 15 खिलाड़ियों को याेग्यता अनुसार ​विभिन्न पदाें पर ​नियुक्ति दी है। इनमें वेंकटेश समेत 4 क्रिकेटर, 3 एथलेटिक्स, 3 टेनिस, 3 टेबल-टेनिस, तैराकी और वाॅटरस्पाेर्ट्स के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं। इंदौर के वेंकटेश ने देश के लिए दाे वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स से आईपीएल खेल रहे हैं। मप्र की तीनाें फार्मेंट की टीमाें में खेल रहे हैं।

इनकम टैक्स मप्र-छत्तीसगढ़ के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर माेहनीश वर्मा ने अपाइंटमेंट लेटर साैंपे। इस दाैरान छग के चीफ कमिश्नर वीर बिरसा इक्का और मप्र क्रिकेट एसाेसिएशन के प्रेसिडेंट अभिलाष खांडेकर भी उपस्थित थे।

इन्हें मिली नौकरी : रणजी कप्तान शुभम शर्मा टैक्स असिस्टेंट टीए, क्रिकेटर यश दुबे और मिहिर हिरवानी मल्टी टास्ट स्टाॅफ एमटीएस , एथलीट सपना कुमारी टीए, परवीन एमटीएस, पारस एमटीएस, टेनिस प्लेयर उदित कंभाेज टीए, राघव जयसिंघानी, सारा यादव एमटीएस, टेबल टेनिस प्लेयर साैम्यदीप सरकार स्टेनाे, वरुण शंकर बालूसुरी, दीपानविता बसु एमटीएस स्विमर प्रुथविक टीए और केनाे सलालम प्लेयर शिखा चाैहान एमटीएस।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.