जो बाइडन की परेशानियां बढ़ीं, प्रतिनिधि सभा को अमेरिकी राष्‍ट्रपति के खिलाफ महाभियोग जांच के आदेश

Updated on 13-09-2023 01:37 PM
वाशिंगटन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने मंगलवार को बाइडन की मुसीबत बढ़ाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने सदन को निर्देश दिया है कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन के परिवार से जुड़े व्यापारिक सौदों को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करे। मैक्कार्थी ने कहा कि प्रतिनिधिसभा की अब तक की जांच बाइडन परिवार के इर्दगिर्द केंद्रित 'भ्रष्टाचार की संस्कृति की तस्वीर पेश करती है'। रिपब्लिकन पार्टी डेमोक्रेटिक नेता बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले से ही उनके बेटे हंटर के व्यापारिक सौदों की जांच कर रही है।

गहन जांच की जरूरत
मैक्कार्थी ने कहा, 'ये सत्ता के दुरुपयोग, व्यवधान और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप हैं, जिनकी प्रतिनिधि सभा द्वारा गहन जांच किए जाने की जरूरत है।' कैलिफोर्निया का प्रतिनिधित्व करने वाले मैक्कार्थी ने सदन में कहा कि वह प्रतिनिधि सभा की निगरानी समिति को राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ औपचारिक महाभियोग जांच शुरू करने का निर्देश देने की घोषणा करते हैं। वहीं, व्हाइट हाउस ने मैक्कार्थी के कदम की आलोचना करते हुए राष्ट्रपति चुनाव अभियान के बीच में की गई इस कार्रवाई को सबसे निचले स्तर की राजनीति बताया।

क्‍या बोला व्‍हाइट हाउस
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता इयान सैम्स ने कहा, ‘प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन नेता नौ महीने से राष्ट्रपति के खिलाफ जांच कर रहे हैं और उन्हें गलत कृत्यों के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला है।’ व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने मैक्कार्थी के पिछले बयानों की तरफ इशारा किया, जिनमें उन्होंने जोर देकर कहा था कि एक स्पीकर एकतरफा महाभियोग जांच शुरू नहीं कर सकता है या ऐसी जांच की कोई कानूनी वैधता नहीं होगी। सैम्स ने कहा कि मैक्कार्थी अपने बयान से पलट गए हैं, क्योंकि उनके पास पर्याप्त समर्थन नहीं है।

क्‍या है महाभियोग

महाभियोग, अमेरिका के राष्‍ट्रपति, उनके कैबिनेट अधिकारियों या फिर न्यायाधीशों की तरफ से होने वाले संभावित गलत कार्यों की जांच है। यह प्रक्रिया संविधान में लिखी गई है और यह कांग्रेस की कार्यकारी शाखा पर सबसे शक्तिशाली नियंत्रण है। प्रतिनिधि सभा के पास एक संघीय अधिकारी पर महाभियोग चलाने की शक्ति है। जबकि सिर्फ सीनेट के पास किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने और पद से हटाने की क्षमता है। आज तक, किसी भी राष्‍ट्रपति को महाभियोग के जरिए व्हाइट हाउस से बाहर नहीं किया गया है। लेकिन पूर्व रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने सन् 1974 में इस्तीफा दे दिया था। सदन उनके खिलाफ महाभियोग पर वोटिंग की तैयारी कर रहा था और इससे पहले ही निक्‍सन ने पद छोड़ दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.