जॉन अब्राहम की नई मूवी अटैक में दिखा उनका इंटेंस लुक

Updated on 19-12-2021 05:42 PM

मुंबई पिछले माह प्रदर्शित हुई जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते-2 बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। फिल्म की असफलता के बाद जॉन फिर से अपनी अगली फिल्म अटैक के द्वारा दर्शकों को अपना बनाने का प्रयास करने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म अटैक का  टीजर जारी हुआ है। जॉन, जैकलीन फर्नांडीज और रकुलप्रीत सिंह स्टारर फिल्म अटैक का दर्शकों को इंतजार है।

 प्रदर्शन से पूर्व निर्माता जॉन अब्राहम ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म का एक टीजर शेयर किया है। इसमें जॉन का इंटेंस लुक नजर रहा है। फिल्म एक साहसी बचाव मिशन पर आधारित है। एक मिनट 23 सैकंड के टीजर में देखा जा सकता है कि जॉन और उनके आस-पास के लोगों के ऊपर हमला होने के बाद वे किस तरह टूट जाते हैं।इसके बाद उनके पास आतंकवाद को रोकने के अलावा और कोई लक्ष्य नहीं रहता। टीजर में जॉन एक किलिंग मशीन बने हुए दिखे।जैकलीन भी नए अवतार में नजर आईं। रकुलप्रीत साइंटिस्ट के रोल में हैं।

जॉन ने लिखा, भारत के पहले सुपर-सोल्जर बनने का गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए! टीजर हुआ आउट। अटैक 28 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज। फिल्म में प्रकाश राज और रत्ना पाठक शाह के भी खास रोल हैं। गौरतलब है कि अटैक का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है और यह डॉ.जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियो), जॉन अब्राहम (जेए एंटरटेनमेंट) और अजय कपूर प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.