नाटो में जाने से फिनलैंड को सुरक्षा मिलेगी, हम अपना और अपने बच्चों का बेहतर भविष्य चाहते हैं : सना मरीन

Updated on 16-05-2022 08:37 PM

कीव रूसी हमले का लगभग तीन महीने से मुकाबला कर दुनिया को चौंका देने वाला यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता यूरोविजन में जीत से उत्साहित है तो फिनलैंड रूस से मिल रही धमकियों के बावजूद उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य बनने को लेकर सकंल्पित है। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने कहा कि नाटो में शामिल होने से फिनलैंड के लिए शांति और सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। उन्होंने कहा हमने रूस के साथ युद्ध किए हैं और हम अपने लिए या अपने बच्चों के लिए ऐसा भविष्य नहीं चाहते हैं।

फिनलैंड ने नाटो की सदस्यता लेने का फैसला किया है और पश्चिमी गठबंधन के शीर्ष राजनयिकों ने बर्लिन में मुलाकात की। यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति और सरकार ने रविवार को ऐलान किया कि उनका देश पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नाटो की सदस्यता लेने का इच्छुक है। नॉर्डिक देश के इस ऐलान से 30-सदस्यीय नाटो के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति सौली निनिस्टो और प्रधानमंत्री सना मरीन ने हेल्सिंकी में राष्ट्रपति भवन में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। इसके साथ ही यूरोप में तटस्थ रहने वाले देशों की संख्या में और कमी जाएगी। नाटो उप-महासचिव मिर्सिया जियोना ने कहा रूस का क्रूर आक्रमण गति खो रहा है। हम जानते हैं कि यूक्रेन के लोगों और सेना की बहादुरी से तथा हमारी मदद से यूक्रेन इस युद्ध को जीत सकता है।

अंतरराष्ट्रीय वार्षिक संगीत प्रतियोगिता यूरोविजन में जीत से उत्साहित यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके शहर मारियुपोल में एक-दिवसीय गीत प्रतियोगिता आयोजित करने का आह्वान किया था। यूक्रेन के कलुश ओर्केस्ट्रा ने अपने गीत स्टेफेनिया के लिए यह लोकप्रिय प्रतियोगिता जीत ली है। यह गीत युद्ध के दौरान यूक्रेन के नागरिकों के बीच लोकप्रिय हो गया और इसे पुरस्कार मिलना देश का मनोबल बढ़ाने वाला है। जेलेंस्की ने फेसबुक पर कहा हमारे साहस ने दुनिया को प्रभावित किया है, हमारे संगीत ने यूरोप को जीत लिया है। अगले साल यूक्रेन यूरोविजन की मेजबानी करेगा। राष्ट्रपति की यह आशावादी टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं, जब रूसी सैनिक देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर हफ्तों तक बमबारी करने के बाद उसके आसपास के इलाकों से वापस जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.