जोनास-प्रियंका गायब रहे इवेंट नाइट मेट गाला से

Updated on 07-05-2022 08:44 PM

मुंबई    हर बार अपने लुक्स से सुर्खियों में छा जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इस बार मेट गाला 2022 में नजर नहीं आईं। इसके अलावा उनके पति निक जोनास भी मेट गाला से नदारद रहे। ऐसे में कपल के फैन उन्हें जरूर मिस कर रहे होंगे और ये जानना चाहते होंगे कि आखिर दोनों इस बार फैशन इवेंट का हिस्सा क्यों नहीं बने।

 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जनवरी 2022 में ही अपने पहले बच्चे, एक बेटी का स्वागत किया था। ऐसे में नए-नए माता-पिता बने निक-प्रियंका ने न्यूयॉर्क में मेट गाला में हिस्सा लेने के बजाय अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर वेस्ट कोस्ट में रहने का विकल्प चुना।

 क्योंकि, दोनों की बेटी अभी कुछ महीने की ही है। हालांकि, इस बार निक जोनास के भाई जो जोनास प्रेग्नेंट पत्नी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर के साथ इवेंट में शामिल हुए। बता दें, प्रियंका और निक के लिए मेट गाला का काफी महत्व है। निक और प्रियंका ने साल 2018 में एक साथ मेट गाला में हिस्सा लिया था, हालांकि, तब दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। ये उनकी साथ में पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी।

इसके बाद 2018 में फिर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की मेट गाला में मुलाकात हुई।मेट गाला 2018 में हुई मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के लिए मेट गाला सिर्फ एक फैशन इवेंट नहीं है। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत भी इसी इवेंट के जरिए हुई थी।

जानकारी के अनुसार निक ने प्रियंका को इस इवेंट के एक महीने बाद जुलाई में उनके बर्थडे पर प्रपोज किया था। निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने के बारे में बात करते हुए कहा- ‘मैं फिर से घुटनों पर बैठा और कहा- क्या तुम मुझसे शादी करके मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी बनने का मौका दोगी। उसने लगभग 45 सेकेंड का समय लिया, 45 सैकेंड का मौन।

प्रियंका ने कहा कि वह स्पीचलेस हो गई हैं। इस पर निक ने उनसे कहा- ‘अगर तुम्हें कोई आपत्ति नहीं है तो मैं ये रिंग तुम्हारी उंगली में पहनाना चाहूंगा।इसके बाद दिसंबर 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मालूम हो कि फैशन की सबसे बड़ी इवेंट नाइट मेट गाला  में हर बार प्रियंका चोपड़ा का लुक सुर्खियों में रहता था। फैशन इवेंट में उनका लुक देखने को फैन हमेशा ही बेताब रहते थे। कई बार उनके लुक्स पर मीम भी बने।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.