जोस बटलर ने मारा साल का सबसे लंबे छक्का, आसमान को चीरती हुई स्टेडियम से बाहर गई गेंद

Updated on 11-11-2024 12:47 PM
ब्रिजटाउन (बारबाडोस): इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से वह वापस लौटे। सीरीज के पहले मैच में बटलर का बल्ला शांत रहा। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर बटलर गोल्डन डक हो गए। सीरीज के दूसरे मैच में वह मैदान पर उतरे तो इंग्लैंड का स्कोर जीरो रन पर एक विकेट था। यहां से जोस बटलर ने मोर्चा संभालकर टीम को जीत दिलाई।

बटलर ने मारा 115 मीटर लंबा छक्का


वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में जोस बटलर ने 115 मीटर लंबा छक्का मार दिया। यह क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्कों में एक है। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती को सामने की तरफ छक्का मारा। कदमों का इस्तेमाल करके बटलर ने पूरी ताकत से गेंद को मारा। गेंद स्टेडियम के छत पर टप्पा खाने के बाद बाहर चली गई।

जैक्स से साथ जोड़े 129 रन


45 गेंद पर ठोके 83 रन जोश बटलर ने इस मैच में तूफानी बैटिंग की। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौकों के अलावा 6 छक्के भी मारे। फिल साल्ट पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बटलर बल्लेबाजी के लिए आए। विल जैक्स और बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 गेंदों पर 129 रनों की साझेदारी हुई। इसमें जैक्स ने 29 गेंद पर 38 रन बनाए। इस दौरान बटलर ने 43 गेंद पर 83 रन ठोक दिए।

सीरीज में 2-0 से आगे इंग्लैंड


वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 41 गेंदों पर 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड ने 31 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त मिल गई है। 14 नवंबर को सीरीज का तीसरा मैच डैरेन सैमी स्टेडियम में खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.