जोस 'द बॉस' बटलर के बल्ले ने उगली आग, तूफानी पारी से हैदराबाद के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

Updated on 08-05-2023 07:55 PM
जयपुर: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के शुरुआती 4 मैचों में राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर (Jos Buttler) ने तीन फिफ्टी लगाई थी। कुछ समय के लिए उनके पास ऑरेंज कैप भी था, लेकिन फिर उनका फॉर्म चला गया। बटलर रन बनाने के लिए जूझने लगे। इसका असर राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन पर भी पड़ा। पिछले 6 मैचों में वह दो बार तो डक हो गए। इसका असर ये रहा कि शुरुआती 5 मैचों में 4 जीत हासिल करने वाली राजस्थान अगले 5 मैचों में सिर्फ एक ही मुकाबला अपने नाम कर पाई। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने तय हासिल कर ली है।

शतक से चूके बटलर

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2023 में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। सनराइजराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंग्लैंड के बटलर ने 95 रनों की तूफानी पारी खेली। वह शतक से 5 रन ही दूर थे, तभी भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। 59 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के मारे।
जोस बटलर ने इस मुकाबले में धीमी शुरुआत की। एक छोर से यशस्वी जायसवाल रनों की बरसात कर रहे थे और बटलर पिच पर सेट होने की कोशिश। एक समय वह 21 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद अपना गियर चेंज किया। 32 गेंदों पर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। इसके बाद उन्होंने रन गति बढ़ा दी। बटलर के नाम आईपीएल में 5 शतक है। इस मुकाबले में वह शतक लगा लेते तो क्रिस गेल के सबसे ज्यादा 6 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते।

हैदराबाद के सामने 215 का लक्ष्य

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 214 रन बना दिये हैं। जोस बटलर के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यशस्वी जायसवाल ने 18 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.