जेपी डुमिनी दक्षिण अफ्रीकी टीम का रणनीतिक सलाहकार नियुक्त

Updated on 03-10-2021 07:17 PM

जोहानसबर्ग जेपी डुमिनी को आने वाले टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। मार्च 2019 में जब डुमिनी ने वनडे से संन्यास की घोषणा की थी,तब उन्होंने कहा था कि वह सबसे छोटे प्रारूप के लिए उपलब्ध रहने वाले है। हालांकि उसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपना विचार बदला और पूरी तरह से ना खेलने का विकल्प चुना।

अब उन्हें टी-20 विश्व कप के लिए टीम के कोचिंग स्टाफ़ में जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका के सहायक स्टाफ़ के रूप में भूमिका निभाने से पहले वह कमेंट्री में भी हाथ आजमा चुके हैं और क्रिकेट के मैदान पर टीम के तकनीकी सलाहकार के रूप में वापसी करने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा। डुमिनी ने कहा, 'रविवार को मैं अपना बैग पैक कर रहा था और मुझे एहसास हुआ कि मुझे गैराज में जाने और अपना दक्षिण अफ़्रीकी ब्लेज़र और टाई निकालने की ज़रूरत है।


मैंने नहीं सोचा था कि मैं दो साल बाद उस अलमारी तक जाऊंगा, जहां मैंने संन्यास के बाद अपना सामान रखा है। यह एक भावनात्मक क्षण था। मैंने अपने खिलाड़ी जीवन को याद किया और अब मैं एक अलग रूप में टीम में वापस रहा हूं।' यह एक अल्पकालिक भूमिका है, जिस पर उन्होंने कहा, 'यह किसी विशेष विभाग या कौशल में महारथ की बात नहीं है। पिछले 15 वर्षों में मेरे पास जो अनुभव है, मैं उस अनुभव को साझा करने का प्रयास करूंगा और जहां भी योगदान दे सकूं, वहां योगदान दूंगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.