पाकिस्तान में न्यापालिका का दोहरा मापदंड, हिंदू लड़की के अपहरणकर्ता के आरोपी दी जमानत

Updated on 15-01-2022 09:34 PM

पेशावर पाकिस्तान में हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यक लगातार अत्याचार के शिकार हो रहे हैं वहां की न्यायपालिका भी दोहरामापदंड अपना रही है। यहां की एक शीर्ष अदालत ने पिछले महीने पेशावर छावनी के एक व्यस्त इलाके से एक हिंदू लड़की के अपहरण के आरोपी व्यक्ति को पुख्ता सबूतों के अभाव में शुक्रवार को जमानत दे दी।

आरोपी ओबैदुर रहमान ने यहां की निचली दीवानी अदालत द्वारा उसकी जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद पेशावर उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय ने पुख्ता सबूतों के अभाव में उसे जमानत दे दी।  लड़की की मां ने पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में शिकायत दर्ज कराई थी।

 पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर 20 साल की लड़की को छुड़ाने में सफल रही थी। एक अधिकारी ने कहा कि उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। रहमान पर पेशावर छावनी के व्यस्त आर बाजार इलाके से लड़की को अगवा करने का आरोप था।

मीडिया खबरों की मानें तो हिंदू लड़कियों के अपहरण की खबरें लगातार सुर्खियों में रहती है, लेकिन इसके आरोपियों को कोई सजा नहीं मिल पाती है। पाकिस्तान हिंदू परिषद का कहना है कि सबूत के अभाव की आड़ लेकर कोर्ट भी उन्हें तुरंत जमानत दे देती है। जब पुलिस किसी लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज करती है और उसे बरामद भी कराती है, तो वह इसके सबूत क्यों नहीं दे पाती, यह बड़ा सवाल है।

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का नियमित रूप से अपहरण किया जाता है। वे क्रूरता का शिकार होती है, लेकिन उन्हें सही न्याय नहीं मिलता।  पाकिस्तान में 44 लाख हिंदू हैं। 2017 की पाकिस्तान जनगणना के अनुसार, कुल जनसंख्या का 2.14 प्रतिशत शामिल है। हालांकि, पाकिस्तान हिंदू परिषद का दावा है कि देश में करीब 80 लाख हिंदू हैं। पाकिस्तान के अधिकांश हिंदू सिंध प्रांत में बसे हैं, जहां वे मुस्लिम निवासियों के साथ संस्कृति, परंपराओं और भाषा को साझा करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.