यूक्रेनी सेना की जुगाड़ तकनीक, छह AK-74 को जोड़कर बनाया देसी ड्रोन किलर हथियार, देखें फायरिंग

Updated on 10-07-2023 02:09 PM
कीव: रूस के खिलाफ यूक्रेनी सेना जी-जान लगाकर लड़ रही है। उसे नाटो देशों से लगातार हथियार मिल रहे हैं। इसके बावजूद भी उनकी इतनी मात्रा नहीं हैं कि यूक्रेनी सेना की सभी जरूरतों को पूरा कर सकें। यही कारण है कि यूक्रेनी सेना अब जुगाड़ तकनीक पर निर्भर होने लगी है। इसका ताजा सबूॉत हाल में ही एक वीडियो में देखने को मिला है। इसमें छह एके-74 असाल्ट राइफलों को जोड़कर बनाया गया एक नया देसी हथियार दिखाया गया है। यूक्रेनी सेना इसे रूसी ड्रोन के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। यह देखने में किसी मल्टीबैरल मशीनगन जैसे है, जिसमें लगे सभी राइफल एक ट्रिगर से फायरिंग करने में सक्षम है

वीडियो में क्या नजर आया

7 जुलाई से सोशल मीडिया में शेयर हो रहे इस वीडियो में एक खेत के किनारे पर रखा हुआ यह देसी हथियार नजर आ रहा है। इसमें सभी एके-74 राइफलों को राउंड शेप में एक लोहे के फ्रेम में सेट किया गया है। इस देसी हथियार को खेत के किनारे एक ट्राइपॉड पर रखा गया है। इस दौरान आसमान में एक ड्रोन नजर आता है, जिस पर इस हथियार को ऑपरेट कर रहा शख्स फायरिंग शुरू कर देता है। वीडियो से यह साफ नहीं हो पा रहा है कि वह ड्रोन फायरिंग में गिर रहा है या फिर बच निकलने में कायमब होता है।

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को शुरू हुए 17 महीने बीच चुके हैं। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने फ्रंट लाइन पर अपनी जरूरतों के हिसाब के कुछ इनोवेशन भी किए हैं। ऐसा हर देश की सेनाएं करती हैं, लेकिन यूक्रेन के लिए इसे खास बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में छह एके-74 असॉल्ट राइफलों से युक्त उपकरण को यूक्रेनी फोर्सेज ड्र्रोन के खिलाफ अभियानों में इस्तेमाल कर रही है। इस देसी हथियार में एक सेंट्रल चार्जिंग हैंडल लगा हुआ है, जो सभी राइफलों के एक निशाने पर फायर करने की सहूलियत देता है।

AK-74 राइफल के बारे में जानें

AK-74 को 1970 के दशक में AK-47 के रिप्लेसमेंट के तौर पर पेश किया गया था। यूक्रेनी सेना AK-74 राइफल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती है। AK-74 को आसानी से ठंडे इलाकों में ऑपरेट किया जा सकता है, जो यूक्रेन के वातावरण के हिसाब से काफी उपयुक्त है। इसकी लंबी स्ट्रोक गैस पिस्टन सिस्टम अत्याधिक ठंडी परिस्थितियों में विशेष रूप से प्रभावी है। इस वीडियो में एक अन्य व्यक्ति को डेग्त्यारियोव डीपी-27 मशीन गन से फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के पहले का एक पुराना डिजाइन है, जिसे अभी भी यूक्रेन में इस्तेमाल किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.