बहन आइरा खान की शादी में घर के बाहर ही रहे जुनैद खान, बताई वजह और बोले- घरवाले मुझे निकम्मा समझते हैं
Updated on
24-01-2025 06:18 PM
आमिर खान के बेटे जुनैद खान इस वक्त फिल्म 'लवयापा' को लेकर चर्चा में हैं, जो 14 फरवरी को रिलीज होगी। हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बहन आइरा की शादी को लेकर एक खुलासा किया। जुनैद ने बताया कि बहन की शादी में वह घर के बाहर ही बैठे रहे। घरवालों ने उन्हें कोई काम नहीं दिया। एक्टर के मुताबिक, घर में सभी लोग उन्हें निकम्मा समझते हैं।
जुनैद खान ने यह भी बताया कि पापा आमिर खान ने उनसे कहा था कि अगर शादी करने की प्लानिंग कर रहे हो, तो भाग जाओ। जुनैद ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में ये सब बातें बताईं। एक्टर ने कहा कि उन्हें पार्टियां बिल्कुल पसंद नहीं हैं। उन्हें लोगों की भीड़ और ज्यादा तेज म्यूजिक भी पसंद नहीं है। इसी वजह से वह आइरा की शादी में ज्यादातर वक्त बाहर ही रहे।
'पापा कहते थे शादी का सोच रहे हो तो भागकर कर लो'
जुनैद खान ने कहा, 'मेरी बहन की शादी के बाद, यहां तक कि मेरे पापा भी कहते थे कि अगर तुम शादी करने की सोच रहे हो तो भाग जाओ और शादी कर लो।' आइरा ने साल 2024 में नुपुर शिखरे से शादी की।
शादी में न काम दिया और ना सलाह ली गई
जुनैद खान ने यह भी बताया कि बहन आइरा की शादी में न तो उनसे सलाह नहीं ली गई और ना ही कोई काम दिया। एक्टर ने कहा कि वह निकम्मे हैं। जुनैद ने कहा, 'आइरा अच्छे से जानती थी कि जुनैद से किसी को कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, वह इन सब चीजों में बहुत बेकार है। इसलिए किसी ने मुझसे किसी भी चीज के लिए सलाह नहीं ली। मुझे बस तारीख और समय बताया गया और तब पहुंचने के लिए कहा गया।'
जुनैद बोले- घरवाले निकम्मा समझते हैं, शादी में मैं बाहर ही रहा
जुनैद से जब पूछा गया कि क्या वह पारिवारिक फैसलों में हिस्सा लेते हैं या उनमें भी बेकार हैं, तो वह बोले, 'मैं वास्तव में निकम्मा हूं। वो मुझे शामिल करने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन मैं बहुत बेकार हूं। मुझे पार्टियां पसंद नहीं और इसलिए बाहर रहना पसंद करता हूं। यहां तक कि आइरा की शादी में भी, मैं ज्यादातर समय बाहर था।' जुनैद ने बताया कि जब भी पापा के घर पर कोई पार्टी होती है, तो वह बालकनी में बैठ जाते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…