जस्टिन लैंगर बोले-लखनऊ का भिंडी मसाला सबसे लाजवाब:LSG के अर्शिन कुलकर्णी को बताया सचिन जैसा

Updated on 21-03-2024 02:05 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर LSG टीम लखनऊ में है। टीम को यहां की मेहमान नवाजी काफी पसंद आ रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने यहां के खानों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- लखनऊ का भिंडी मसाला मुझे बहुत अच्छा लगता है। भिंडी इज माय फेवरेट। मैं रोज भिंडी खाना पसंद करता हूं। अगर भिंडी और कॉफी मेरे पास है तो मैं खुश हूं। मैं यहां बाटी-चोखा भी ट्राई करूंगा।

इसके साथ ही उन्होंने युवा खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी को लेकर बड़ी बात कही। द्रविड़ और लक्ष्मण पर उन्होंने कहा- कोलकाता टेस्ट में उनकी 376 रन की पार्टनरशिप मैं कभी नहीं भूल सकता। इस पारी ने 17 जीत के बाद आस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोक दिया था। इसके अलावा भारत को नागपुर टेस्ट में हराना मेरी सबसे पसंदीदा यादों में से एक है। ​​​​​

सवाल: इस बार केएल राहुल किस नंबर पर खेलेंगे?
जवाब :
 केएल राहुल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वह कप्तान के साथ में ओपनिंग बैटिंग और विकेट कीपिंग भी टीम के लिए करेंगे। उनके कंधे पर टीम की जिम्मेदारी है। वह अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बैटिंग करते देखना लोगों को पसंद है। उनके जैसा और कोई नहीं है। वह इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

सवाल : टीम के नए कोच के तौर पर क्या करेंगे?
जवाब : 
पूरे टूर्नामेंट में टॉप 2 में पहुंचने के लिए निरंतरता बनाए रखने की जरूरत होती है। इसके साथ ही कुछ अतिरिक्त मौके और संभावनाओं के चलते भी बात बनती है। आईपीएल जीतना एक कठिन टास्क है। हार के लिए भी तैयार रहना होगा, लेकिन हम टीम की जीत के लिए अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं।

सवाल : क्या सचिन-पोंटिंग जैसा कोई टीम में है?
जवाब 
: भारत में बहुत संभावनाएं हैं। इसकी बात आज ही रिंकी पोंटिंग से हो रही थी। राहुल द्रविड़ सुबह उठकर मुस्कुराते होंगे। क्योंकि उन्हें इन टैलेंट के साथ में काम करने का मौका मिल रहा है।

इसके साथ ही उनके सामने इन टैलेंट में से 11 चुनने की कठिन चुनौती भी रहती होगी। टीम में अर्शिन कुलकर्णी भविष्य के जेनरेशनल टैलेंट साबित हो सकते हैं। उनमें काफी क्षमता है। वह युवा हैं, हमें उन्हें पंख को फैला के उड़ने का मौका देना चाहिए। आयुष बदौनी शानदार हैं। लेग स्पीनर रवि विश्नोई की गेंदबाजी और उनका स्टफ शानदार है।

सवाल : कौन सी टीम सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी?
जवाब : 
जब टूर्नामेंट शुरू होता है तो सब दूसरी टीम को क्रश करने का प्रयास करते हैं। जीतने के लिए छोटे-छोटे मौके को भुनाने होंगे। LSG टूर्नामेंट को लेकर तैयार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.